महावृक्षारोपण अभियान में द्रोणा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण
कानन पेंडारी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प
बिलासपुर, 17 सितंबर 2026।कानन पेंडारी में आयोजित महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत द्रोणा पब्लिक स्कूल, पेंडारी, सकरी, बिलासपुर के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। यह कार्यक्रम माननीय कुंज बिहारी सोन्थालिया एवं रेंजर के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।महावृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए पौधों का रोपण किया और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर द्रोणा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अशोक पांडे, डायरेक्टर श्रीमती मिनु पांडे, प्रिंसिपल श्रीमती मंशी गोवर्धन एवं वाइस प्रिंसिपल श्रीमती रमा मिश्रा ने विद्यालय को यह अवसर प्रदान करने के लिए कुंज बिहारी सोन्थालिया एवं संबंधित वन विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती रमा मिश्रा, शिक्षिका श्रीमती सावित्री छत्री एवं खेल शिक्षिका खुशी सिंह ने विद्यार्थियों के साथ सहभागिता की। कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विद्यार्थियों के उत्साह और सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए वाइस प्रिंसिपल श्रीमती रमा मिश्रा द्वारा पुष्प देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए श्री कुंज बिहारी सोन्थालिया जी के प्रति भी सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों की देखभाल और स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
🌱 “वृक्ष लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य बनाएँ।”
द्रोणा पब्लिक स्कूल
पेंडारी, सकरी, बिलासपुर (छ.ग.)
About The Author

