राष्ट्रीय खेल दिवस पर : हरिहर ऑक्सीजोन द्वारा डॉ. शंकर यादव संचालक शारीरिक शिक्षा डॉ सीवी रमन विश्व विद्यालय एवं राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रेखा गुल्ला का सम्मान
बिलासपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर हरिहर ऑक्सीजन वृक्षारोपण समिति, सेंदरी रोड, बिलासपुर द्वारा खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. शंकर यादव तथा राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी सुश्री रेखा गुल्ला का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं खेल से जुड़े व्यक्तित्वों का सम्मान नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करता है।कार्यक्रम में समिति के संयोजक भुवन वर्मा,अध्यक्ष संजय वर्मा, संरक्षक मदन मोहन गुल्ला, संतोषी वर्मा, अजय आरती रजक, शिवशंकर, प्रमोद साहू, पंकज कुंभज, किशोर दुबे, निर्मल अग्रवाल, मोहित श्रीवास, ओ पी गुप्ता, मनीष श्रीवास सहित खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
About The Author
