कुदुदण्ड कुर्मी परिवार का सावन उत्सव में मधुलिका बनी सावन सुंदरी

43c33804-4564-4e89-ac94-79c0039a8762

बिलासपुर, कुदुदण्ड कुर्मी परिवार की महिलाओं ने सावन उत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया| जिसमें बड़ी संख्या में समाज लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिए| कार्यक्रम का आरंभ भगवान शिव की पूजा-अर्चना से हुई| इंद्राणी गहलोत, शैल भारत, कल्याणी गहलोत, मीना पाटनवार, रीता कौशिक, पूनम कश्यप, प्रीति मिश्रा, मुन्नी चंद्राकर के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया| मंच संचालन प्रिया चंदेल, शिवानी कश्यप, आशी मढ़रिया ने किया| और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया| हर्षिता पटेल तथा नेहा चंद्राकर के द्वारा क्यून कंपटीशन कराया| जिसमें मधुलिका सावन सुंदरी चुनी गई| रेनू वर्मा, प्रियंका वर्मा, रंजीत बैसवाड़े, दीप्ति चंद्राकर, रश्मि मढ़रिया , प्रिया चंदेल, श्यामली भारत, मुन्नी चंद्राकर, मीना पटनवार, नेहा चंद्राकर , शिवानी कश्यप, रीता कौशिक , काजल कश्यप, माधुरी मानिकपुरी, स्वांति पटेल के द्वारा डांस और गीतों पर प्रस्तुति दी| इस दौरान निधि कौशिक, रागिनी वर्मा, पिंकी सिंगरौल , रीचा कश्यप, इंदू कश्यप, दीपा चंद्राकर, अनु कश्यप आदि मौजूद रहे|

About The Author