सुशीला सोनी को सावन सुंदरी चुनी गई : माँ सतबहनियां सावन महोत्सव का कार्यक्रम
मां सतबहनियां दाई महिला सेवा समिति एवं मां सतबहनियां ग्रुप चांदनी चौक कुदुदण्ड की महिलाओं ने धूमधाम बनाया
बिलासपुर, मां सतबहनियां दाई महिला सेवा समिति एवं मां सतबहनियां ग्रुप चांदनी चौक कुदुदण्ड की महिलाओं ने आज सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया | जिसमें सुशीला सोनी को सावन सुंदरी चुनी गई| सभी महिलाओं ने आज सावन महोत्सव मनाने के लिए हरे रंग की वेशभूषा में सज-धज कर आये थे|
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर भोलेनाथ की भजन-कीर्तन से शुरूआत किया गया उसके पश्चात| सावन मास की इस पवित्र माह में महिला समिति द्वारा प्रतिदिन मंदिर में भोलेनाथ की भजन-कीर्तन चल रहा है| इसमें मोहल्ले के महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं|
आज समिति के सदस्यों ने सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया जिसमें सुशीला सोनी को सावन सुंदरी चुनी गई| इस कार्यक्रम में महिलाओं ने कार्यक्रम का आयोजन में बच्चों के लिए भी डांस कार्यक्रम रखा गया, जिसमें वैष्णवी, वर्षा, पूर्वी, पारूल, आशी, पाखी, प्रिंयका ने अपने-अपने डांस से सभी उपस्थित सावन सुंदरियों का मन मन मोह लिए|
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के लिए कुछ खेल प्रतियोगिता रखें थे जिसमें अपने पतियों के लिए चीट निकाले उसमें प्रथम-सुनीता सोनी, द्वितीय- शिवानी कश्यप, तृतीय- माधुरी मानिकपुरी रही| दूसरे चुड़ी में सिक्का डालने में प्रथम- माधुरी मानिकपुरी, द्वितीय – जमुना सोनी, तृतीय – आशा दुबे रही| तीसरे गेम गोले वाले में प्रथम – सुशीला सोनी, द्वितीय – गंगोत्री निर्मलकर, तृतीय – सहोदरा सोनी रही|
ग्रुप डांस, एकल डांस, सुआ नित्य, पंडवानी ने सभी का मनमोह लिया| सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिये| खेल में प्रथम, द्वितीय, तृतीय को डांस में सभी को पुरस्कार दिया गया| साथ ही सभी उपस्थित महिलाओं को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया|कार्यक्रम के बाद में स्वल्पाहार का भी व्यवस्था किया गया था| इस पूरे आयोजन में महिलाओं का विशेष योगदान रहा| सबसे अधिक उम्र 82 वर्ष के श्रीमती आर बी सोनी मंगला निवासी भी उपस्थित रही| आयोजन समिति में श्रीमती जमुना सोनी, श्रीमती सुशीला सोनी, श्रीमती गंगोत्री निर्मलकर, श्रीमती सुभ्रा वासिंग, श्रीमती रमा तिवारी, श्रीमती सहोदरा सोनी, श्रीमती मधु मानिकपुरी, श्रीमती शिवानी कश्यप, श्रीमती काजल कश्यप, श्रीमती सुषमा मराठा, श्रीमती सुनीता सोनी, श्रीमती रानी सोनी, श्रीमती आशा दुबे, श्रीमती सीमा चौहान, श्रीमती अन्नू कश्यप, श्रीमती सुनीता वासिंग, श्रीमती लक्ष्मी सोनी , श्रीमती कल्याणी सोनी, श्रीमती इंद्राणी सोनी, श्रीमती अनिता सोनी, श्रीमती संतोषी यादव, श्रीमती सीता यादव, श्रीमती लक्ष्मीन सोनी, श्रीमती कविता शर्मा, श्रीमती नेहा सोनी, श्रीमती देवकुमारी, श्रीमती उमा सोनी, आदि महिला सदस्यों ने भाग लिए|
About The Author
