अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक :आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
बिलासपुर। रविवार 19 जुलाई अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का बैठक संरक्षक सदस्य अलका एवेन्यू उसलापुर रामकली तिवारी जी के निवास में रखा गया। आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जिसमें 1)बिजली कटौती एवं स्मार्ट मीटर हटाने इस स्मार्ट मीटर में कई खामियां हैं जिसके कारण बिजली बिल अधिक आ रहा है जिसका ज्ञापन जिलाधीश महोदय को देने का निर्णय लिया गया है,2) अगस्त से नई सदस्यता हर साल शुरू होता है इस तारतम्य में सभी से सदस्यता बढ़ाने हेतु सहयोग करने की अपेक्षा किया गया।3) जुलाई माह के वृक्षारोपण जल्दी से जल्दी पूरा करके अगस्त माह के पौधा रोपण करने हेतु जगह-जगह चिन्हित कर सहयोग करने की अपेक्षा की गई है। 4) जगह-जगह ग्राहकों को ठगी के विरुद्ध, महिलाओं के अधिकार, साइबर फ्रॉड, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, पॉलिथीन का उपयोग काम करने हेतु एवं पौधारोपण के बाद पौधों की संरक्षण के लिए भी जागरूकता जगह-जगह करने का निर्णय लिया गया है। 5) दिव्यांग लोगों को एवं बाढ़ पीड़ित लोगों को सहायता हेतु सहयोग करने का निवेदन भी किया गया।6) अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की सदस्य चंचल कुशवाहा द्वारा आज सिरगिट्टी, वार्ड नंबर 10 रक्तदान कर सराहनीय कार्य किया। जिसकी बहुत प्रशंसा हुई एवं दूसरे सदस्यों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। इस बैठक में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार घोष, महिला अध्यक्ष श्रीमती शेफाली घोष, उपाध्यक्ष मदन मोहन गुल्ला, सदस्य रीना झा, चंचल कुशवाहा, रामकली तिवारी प्रतिमा शुक्ला, पुष्प लता दीक्षित, सुमन रेड्डी आदि उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
About The Author

