रिटायरमेंट पर बोले उपेंद्र द्विवेदी—’देश की सेवा सबसे बड़ा सम्मान’, ले. जनरल धीरज सेठ ने संभाला कार्यभार

3tonga6o_general-manoj-pande_625x300_30_April_22

नई दिल्ली।जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय थल सेना प्रमुख का पद छोड़ते हुए कहा कि भारतीय सेना में चार दशक से अधिक सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। उन्होंने जनरल धीरज सेठ को सेना की कमान सौंपी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सेना नई ऊंचाइयों को छुएगी। विदाई समारोह में उन्होंने ऑपरेशन स्नो लेपर्ड, ऑपरेशन सिंदूर और तीनों सेनाओं के बीच बढ़ते तालमेल का भी जिक्र किया। भारतीय सेना में चार दशक से अधिक समय तक सेना की सेवा करने वाले जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय थल सेना प्रमुख का पद छोड़ दिया। अब लेफ्टीनेंट जनरल धीरज सेठ ने नए सेना प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली। विदाई के मौके पर जनरल द्विवेदी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। उन्होंने सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और देशवासियों का आभार जताया। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कार्यभार छोड़ने से पहले नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित विदाई समारोह में उन्होंने अपने चार दशक लंबे सैन्य सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल से शुरू हुआ उनका सफर अविस्मरणीय रहा और भारतीय सेना की ताकत किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि सैनिकों, कमांडरों, पूर्व सैनिकों और देशवासियों के विश्वास से आती है।

About The Author

You may have missed