हरिहर ऑक्सीजोन पहुंचे सुनील जैन संभागआयुक्त : किये देव पौधे का रोपण, निर्माणाधीन नक्षत्र नवग्रह एवं राशि उद्यान का किये अवलोकन
बिलासपुर। हरिहर ऑक्सीजन परिक्षेत्र अरपा साइट सेंदरी रोड में आज 14 जून 2026 को पौधारोपण अभियान के तहत प्रारंभ किया गया।अभियान के मुख्यआतिथि सुनील जैन संभाग आयुक्त बिलासपुर, अनिल टाह समाजसेवी संरक्षक, प्रवीण झा समाजसेवी, संरक्षक हरिहर,पीयूष गुप्ता, डॉ एल सी मढ़रिया, डॉ विनोद तिवारी, गोविंद राम मिर्री पूर्व सांसद, डॉ प्रशांत
प्रोफेसर आयुर्वेदिक महाविद्यालय, संजय वर्मा अध्यक्ष अतिथि रहे।
उक्त अवसर पर हरिहर ऑक्सीजन परिवार के सदस्य गन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन भुवन वर्मा, डॉ शंकर यादव श्रीमती प्रीति हितेश चौहान ने किया। समारोह के पूर्व मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा नवग्रह नक्षत्र एवं राशि उद्यान का अवलोकन किया गया। वही परिक्षेत्र में देव पौधों का रोपण किया गया उद्बोधन के दौरान अनिल टाह, डॉ मढ़रिया, डॉक्टर विनोद तिवारी हरिहर परिक्षेत्र में अब तक हुए कार्यों का क्रमवार जानकारी दिए।
डॉ शंकर यादव हरिहर ऑक्सीजोन समिति द्वारा सामाजिक सरोकारों में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी वही डॉ प्रशांत ने हरिहर परिक्षेत्र में उपलब्ध आयुर्वेदिक पौधों की क्रमवार जानकारी प्रदान दी। मुख्य तिथि सुनील जैन ने हरिहर परक्षेत्र में किए जा रहे रोपण व संरक्षण कार्यों की प्रसन्नता करते हुए बधाई दीये। कहा कि निश्चित थी यह आने वाली पीढ़ी को हमारी गौरवशाली संस्कृति को अवगत कराने के प्रयोगजनार्थ महत्वपूर्ण उपलब्धि रहेगी एवं पर्यटक स्थल बनेगी। वृक्ष मानव जाति के उत्थान के लिए अत्यंत आवश्यक है समिति निष्ठा व निस्वार्थ भाव से सतत कार्य में लगे हैं। देश की संस्कृति को ध्यान में रखकर नवग्रह, नक्षत्र एवं राशि वाटिका का निर्माण किया जा रहा है जो निश्चित ही अनुकरणीय कार्य है।
कार्यक्रम के दौरान नवग्रह नक्षत्र एवं ऋषि उद्यान प्रस्तावित प्रोजेक्ट का पोस्टर विमोचन किया गया। कुमारी श्रृंखला सतीश यादव ने शानदार कथक नृत्य की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। सतीश यादव युवा संरक्षक सदस्य को उनके जन्मदिन पर सभी अतिथियों व सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ भेटकर अभिनंदन एवं शुभकामनाएं दिया गया।
About The Author


