मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ग्राम निमधा में जनचौपाल:स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भेंट किए स्थानीय उत्पाद

a2093a38-3f73-4221-bbbb-b9f65adb4219

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 06 जून 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत निमधा में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं ने अपने समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की टोकरी मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट की। इस टोकरी में विष्णु भोग चावल, ब्लैक राइस, शहद, पापड़ एवं लड्डू जैसे उत्पाद शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं की उद्यमशीलता, आत्मनिर्भरता और आजीविका संवर्धन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह नवाचार और उत्पादन गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। जनचौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed