कर्नाटक को मिला नया नेतृत्व, डीके शिवकुमार ने ली सीएम पद की शपथ, परमेश्वर डिप्टी सीएम

dk-shivakumar-siddaramaiah-jpg
कर्नाटक।कांग्रेस के संकटमोचक माने जाने वाले डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ जी परमेश्वर ने डिप्टी सीएम और 12 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और दक्षिण भारत में पार्टी के संकटमोचक माने जाने वाले डीके शिवकुमार ने बुधवार को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में शाम ठीक 4:05 बजे राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। 64 वर्षीय वोक्कालिगा समुदाय के मजबूत नेता और 8 बार के विधायक डीके शिवकुमार को प्यार से ‘डीके शि’ भी कहा जाता है। पिछले हफ्ते सिद्धारमैया के इस्तीफा देने के बाद, एक लंबे सियासी घटनाक्रम को पार करते हुए शिवकुमार ने राज्य के सर्वोच्च राजनीतिक पद को हासिल किया है।

About The Author

You may have missed