गौरेला पेण्ड्रा मरवाही सराफा कारोबारी की हत्या व लूट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार – कोटमी गाँव के भरे बाजार में चली थी गोली

16
405dba32-74e0-4947-9fce-b4816a4e5787

पेंड्रा।भरे बाजार में मारी गयी गोली, क्षेत्र में हड़कंप, गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लाया गया , ईलाज के दौरान ज्वेलरी प्रदीप सोनी की मौत , बताया जा रहा है कि पेण्ड्रा के प्रदीप सोनी उम्र लगभग 50 वर्ष ज्वेलरी का व्यवसाय करते है, लूटपाट करने वाले लुटेरों के द्वारा लूट का मामला सामने आ रहा है।लुटेरो ने ज्वेलरी लूट कर व्यवसायी को मारी गोली, बताया जा रहा है घटना को अंजाम देने वाले आरोपी तीन लोग एक पल्सर बाइक में सवार थे, गोली मार कर मौके से हुए फरार, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस, आरोपियों द्वारा देवरीखुर्द में गया प्रसाद रजक के घर लूटे गये आभूषणों का आपस में बटवारा किया गया तथा कुछ आभूषणों के पैकिंग सामाग्री को पास के टेकरी में जलाकर नष्ट किया गया एवं आरोपी खुशीराम साहू एवं गया प्रसाद रजक द्वारा घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, 02 राऊण्ड जिंदा कारतूस तथा लूट का आभूषणों का हिस्सा टेकरी में छुपाकर रखा गया था। जिसे आरोपियों के निशानदेही पर जप्त किया गया है। अन्य आरापियों की गिरफ्तारी हेतु टीम दीगर राज्य भेजा गया है।

69699c18-cc60-4a04-baff-1412c7be55c3

गिरफ्तार आरोपी :-

01. खुशीराम साहु पिता जगन्नाथ प्रसाद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला-बिलासपुर (छ०ग०)

02. राजाराम साहू पिता स्व० मूलचंद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला-बिलासपुर (छ०ग०)

03. गया प्रसाद रजक पिता स्व० आयोध्या राम रजक निवासी करौंदानार देवरीखुर्द चौकी कोटमीकला थाना पेण्ड्रा जिला गौ०पे०म० (छ०ग०)

— बरामद सामाग्री :-

01. घटना में प्रयुक्त 01 नग देशी कट्टा एवं 02 नग जिंदा कारतूस।

02. लूटे गये आभूषण।

03. घटना में प्रयुक्त मोबाईल 03 नग।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में अविनाश मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपीएम, राजेश देवांगन, एसडीओपी मरवाही, श्याम सिदार, एसडीओपी पेण्ड्रा, निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रभारी साइबर थाना बिलासपुर, निरीक्षक अंजना केरकट्टा थाना प्रभारी अजाक, निरीक्षक सनीप रात्रे थाना गौरेला, निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह थाना मरवाही उप निरीक्षक हेमंत आदित्य ACCU बिलासपुर, उप निरीक्षक अजय वारे थाना गौरेला, उप निरीक्षक सतैन्द्र पुरी गोस्वामी, साइबर सेल मुंगेली, उप निरीक्षक सनत मात्रे थाना गौरेला, उप निरीक्षक रणक्षोर सिंह सेंगर थाना प्रभारी पेन्ड्रा, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव थाना अजाक, उप निरीक्षक राम निवास राठौर चौकी प्रभारी कोटमीकला, सउनि नवीन मिश्रा चौकी प्रभारी सिवनी एवं जिला गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही पुलिस, जिला साइबर सेल जीपीएम, जिला साइबर सेल मुंगेली, ACCU बिलासपुर तथा बिलासपुर रेंज की विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

About The Author

16 thoughts on “गौरेला पेण्ड्रा मरवाही सराफा कारोबारी की हत्या व लूट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार – कोटमी गाँव के भरे बाजार में चली थी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed