विश्व साइकिल दिवस पर विशाल जनजागरुकता रैली दिव्यांगजन भी देंगे अपनी सहभागिता
बिलासपुर ।विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर दिनांक 03 जून 2026 को हरिहर ऑक्सीजोन/ डॉ सीवी रमन विश्व विद्यालय सहित विभिन्न संस्था एवं संगठन द्वारा साइकिल चलाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेशों का प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को नियमित रूप से साइकिल के उपयोग के लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने, प्रदूषण को कम करने तथा ईंधन की बचत के प्रति प्रेरित करना है। साइकिल एक सरल, सुलभ एवं पर्यावरण हितैषी परिवहन साधन है, जो व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण दोनों के लिए लाभकारी है।
हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण अभियान समिति द्वारा विश्व साइकिल दिवस पर पर्यावरण संतुलन, सिंगल यूज पॉलिथीन बहिष्कार हेतु जागरूकता,नशे के खिलाप अभियान एवं स्वच्छता सर्वेक्षण में बिलासपुर को नंबर वन लाने की अपील थीम के साथ एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन में जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गण ,,निगम एवं स्मार्ट सिटी के पदाधिकारी साथ,कुलपति के अलावा विभिन्न कालेज के छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थित रहेगी ।इस बार साइकिल रैली में दिव्यांग छात्र-छात्राओं की भी विशेष रूप से बड़ी संख्या में उपस्थिति होगी। कार्यक्रम के सहभागी संस्थाओं में में डॉ सी वही रमन ,ड्रीमलैंड स्कूल, शोभा टाह फाउंडेशन ,राइटर कम्युनिटी का बिलासपुर, पौष्टीकम, अद्वैत फॉर्मस, बीबीपीएल, इक्विटस बैंक ,माय भारत, आशीर्वाद हॉस्पिटल, श्री पद्माक्षी ग्लोबल स्कूल के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यगण विशेष रूप से अपनी सहभागिता के साथ उपस्थिति प्रदान करेंगे। साइकिल रैली 3 जून को प्रातः 6:30 बजे नेहरू चौक से प्रारंभ होते हुए राजेंद्र नगर चौक, सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, सी एम डी तारबहार,टैगोर चौक से होते हुए पुराना हाई कोर्ट मार्ग उपरांत गांधी चौक गोल बाजार सदर बाजार के मुख्य मार्ग से देवकीनंदन चौक होते हुए सिम्स के पीछे चौपाटी में एक आमसभा के साथ सम्मान समारोह में समापन होगा ।जहां खेल जगत की विशिष्ट हस्तियों एवं दिव्यांग जनो का में अचीवमेंट वाले प्रतिभावान सदस्य का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की सफल आयोजन में भुवन वर्मा, डॉ शंकर यादव, शिव सारथी संयोजक विश्व साइकिल दिवस रैली के साथ हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण अभियान समिति के सदस्यगण अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं।
About The Author
