अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा: शासकीय नवीन महाविद्यालय सकरी को भेंट किया गया कुलर

0bfd0597-e45a-4125-bc75-4119f6ce0833

बिलासपुर।28 अप्रैल 2026 मंगलवार अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय में श्रीमती रामकली तिवारी अपने पति स्व नीलकंठ तिवारी और प्रोफेसर डॉ पी डी महंत अपने माताजी स्वर्गीय श्रीमती दुलसिया दाई के स्मरण में महाविद्यालय सकरी को अक्षय तृतीया के दिन छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी से राहत दिलाने हेतु कुलर देने की घोषणा की थी।आज बच्चों के लिए महाविद्यालय को समर्पित किया गया।

तत्पश्चात जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को  छोटी-छोटी पॉलिथीन बोतल में भरकर कॉलेज में जमा करने की प्रेरणा दी थी ताकि छोटे-छोटे पॉलिथीन के दुरुपयोग को रोका जा सके। पायल, चंचल, विनीता, अदिति यादव द्वारा पॉलिथीन कलेक्ट किया गया तथा पक्षियों के लिए जगह-जगह पानी की व्यवस्था की गई इन बच्चों का सम्मान एवं कॉलेज के और से अध्यापक डॉ पी डी महंत, डॉ श्वेता जायसवाल, प्रिंसिपल डॉ रूबी मिलहोत्रा जी को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा मोमेंटो औरपुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। ताकि पर्यावरण संरक्षण और गौ माता का संरक्षण हो सके। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जगह-जगह यह मुहिम चला रही है। इस कार्यक्रम में निर्मल कुमार घोष जिला अध्यक्ष, श्रीमती शेफाली घोष जिला महिला अध्यक्ष, मदन मोहन गुल्ला उपाध्यक्ष, श्रीमती रेखा गुल्ला पर्यावरण प्रमुख, श्रीमती रामकली तिवारी संरक्षण सदस्य, श्रीमती रीना झा सदस्य द्वारा यह कार्यक्रम सफल बनाया।

About The Author