डॉ. ऐश्वर्य मढरिया का हुआ व्याख्यान: नवजात शिशु के अंधत्व से बचने हेतु
बिलासपुर – आशीर्वाद लेजर फेको नेत्र चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञ व रेटिना व आर. ओ .पी. विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्य मढरिया ने DOS दिल्ली आप्थाल्मालॉजिकल सोसायटी के 76 वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में आर. ओ .पी. नवजात शिशु के अंधत्व से होने वाले अंधत्व के बचाव व इलाज पर व्याख्यान व शोधपत्र पड़े। डॉ. ऐश्वर्य मढरिया ने बताया हमारे देश में 2000 से 3000 के रेटिना स्पेशलिस्ट है उनमें से केवल 5% रेटीना स्पेशलिस्ट आरोपी का इलाज करते हैं नवजात शिशु जो 36 सप्ताह से कम समय में जन्म लेते हैं जिनका वजन 2 किलो ग्राम से कम होता है जो NICU में 4 दिन से ज्यादा रहते हैं जिसे ज्यादा ऑक्सीजन देना पड़ता है वे सब बच्चों के रेटिना विकसित नहीं हो पता है और तुरंत इलाज नहीं होने पर अंधत्व के शिकार हो जाते हैं ऐसे बच्चों नवजात शिशु का नेत्र परीक्षण तुरंत जन्म के बाद NICU में और उनके डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद और उनका रेगुलर जांच 1 सप्ताह से 1 माह में करने से उनके रेटिना के विकार का पता चल जाता है और उनका तुरंत लेजर से व आंख में एन्टीवेजफ देकर इसे अंधत्व से बचाया जा सकता है अत हर नवजात शिशु का समय में रेटिना जांच व तुरंत इलाज करना अति आवश्यक है अन्यथा वे अंधत्व के शिकार हो जाएंगे |
डॉ. ऐश्वर्य मढरिया ने बताया हमारे देश में लगभग 9 से 10 करोड लोग डायबिटीज के मरीज हैं इनमें से 15 से 20% लोगों को डायबिटीज रेटिनोपैथी से रेटिना कमजोर होता है और 5% लोग जिनकी संख्या लाखों में है हर वर्ष 2 से 3 लाख लोग डायबिटीज के कारण अपनी रोशनी खो देते हैं अतः सभी डायबिटीज मरीजों को 6 माह में एक बार रेटिना का जांच जरुर करना चाहिए डॉ. ऐश्वर्य मढरिया बताया अत्यंत खेद की बात है कि मेरे हॉस्पिटल में हर रोज एक डायबिटीज मरीज जरूर आता है जो अज्ञानता के कारण अपनी नेत्र दृष्टि खो दिया जाता है आज 21 वीं सदी में केवल अज्ञानता व लापरवाही के कारण लोग अपनी दृष्टि डायबिटीज के कारण हो रहे हैं अगर मरीज सही समय में आए तो लेजर से या आंख में एंटीवेजेस इंजेक्शन, ज्यादा खून आ जाने से तुरंत रेटिना का ऑपरेशन करके उनकी दृष्टि वापस लाई जा सकती है अतः सभी डायबिटीज मरीजों को अपना ब्लड शुगर कंट्रोल रखें नियमित रेटिना का जांच करके उनकी दृष्टि सुरक्षित रख सकते हैं डॉ. ऐश्वर्य मढरिया ने बताया की आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि 85% डायबिटीज लोग अपनी रेटिना की जांच नियमित नहीं करते जिसके कारण लगभग 2 करोड लोगों की नजर कमजोर हो गई है और लगभग 24 से 25 लाख लोग पूर्ण रूप से अंधे हो गए हैं अत नियमित जांच व शुगर कंट्रोल से अपनी दृष्टि बचा सकते हैं।
About The Author


Çok yararlı bi yazı olmuş hocam teşekkür ederim .Sizin yazılarınızı beğenerek okuyorum elinize sağlık.
TerraTweakHub helped me understand renewable energy better. The content is informative. I like it.