दिया डिवाइन ग्रुप की सृजन चेतन युवा संगोष्ठी का हुआ आयोजन
बिलासपुर।अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन दिया ग्रुप बिलासपुर के द्वारा दिया छत्तीसगढ़ के निर्देशन में 26 अप्रैल को गायत्री मंदिर प्रज्ञा पीठ सरकंडा सीपत चौक में डिवाइन ग्रुप दिया कि जिला स्तरीय सृजन चेतना युवा संगोष्ठी आयोजित की गई संगठन के कार्य योजनाओं को विस्तार देने गायत्री मिशन के युवा आंदोलन को गति देने के उद्देश्य से संगोष्ठी आयोजित हुई जिसकी शुरुआत गायत्री महामंत्र के साथ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई तत्पश्चात् दिया छ.ग .के प्रांतीय प्रतिनिधि डॉ प्रियंका नेताम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , प्रांत प्रतिनिधि अमित राठौर, फूल सिंह राज संभाग प्रमुख बिलासपुर दिया, प्रशांत यादव संभाग विस्तारक बिलासपुर , जीतराम साहू जिला संयोजक जांजगीर , जिला समन्वयक नंदनी पाटन वार , आदि अतिथियों का अभिनंदन दिया बिलासपुर की ओर से किया गया । इसके पश्चात अतिथियों ने अपने विचार रखें जिसमें प्रांत प्रतिनिधि डॉ प्रियंका नेताम ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता दिया की तरह प्रकाशित होकर औरों को प्रकाश देने का कार्य करें अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचे और गतिविधियों के माध्यम से युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा प्रदान करें युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देना आवश्यक।इसके पश्चात प्रशांत यादव संभाग विस्तारक ने मंडल द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी और कहा कि पर्यावरण का संरक्षण जीवन का संरक्षण है इसके पश्चात प्रांत प्रतिनिधि अमित राठौर ने दिया के द्वारा चलाएं जा रहे डिवाइन वर्कशॉप नशा मुक्ति अभियान के विषय में मार्गदर्शन दिया उन्होंने कहा कि आज नशा देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा बनती जा रही है परिवार समाज को खोखला कर रही है देश की शक्ति युवा शक्ति को इस नशे से बचाना अति आवश्यक इसके लिए दिया के द्वारा अलग अलग जगहो पर जागरूकता अभियान तेज किया जाय।
इस मौके पर संभाग प्रमुख डिवाइन ग्रुप दिया फूल सिंह राज ने कहा कि यह सौभाग्य का अवसर है । युवा श्रेष्ठ संस्कार ,सेवा और राष्ट्र प्रेम के संकल्प के साथ आगे बढ़ें युग निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत और पुरुषार्थ कर जीवन लक्ष्य को प्राप्त करें मानवता की सेवा ही वास्तविक धर्म है । संगोष्ठी जिला संयोजक आशुतोष यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन आदित्य पाटनवार ने किया कार्यक्रम अंत में संगठन दिया के विभिन्न कार्यों के विषय में वेद प्रकाश थावईत दिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के द्वारा प्रगति कार्यों की समीक्षा की गई. स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रांतीय अतिथियों का दिया बिलासपुर ने सम्मान किया इस अवसर पर मुख्य रूप से जिनकी उपस्थिति रही जिसमें जिला समन्वयक नंदिनी पाटनवार , दिया प्रांत प्रतिनिधि अमित राठौर , डॉ प्रियंका नेताम , फूल सिंह राज, प्रशांत यादव, वेद प्रकाश थावईत, जीतराम साहू जिला संयोजक आशुतोष यादव, सहसंयोजक आदित्य पाटन वार, सौरभ पाटनवार, डॉ गौरी शंकर साहू, कविता प्रजापति, नंदकिशोर राठौर , दाताराम प्रजापति , लवकुमार प्रजापति, कीर्ति साहू, प्रज्ञा साहू, तामेश्वर, डोंगेश्वर साहू, डा सुखनंदन साहू, पुरुषोत्तम कश्यप , किरण धुर्वे, जय कुमार सेंदरी , सुजाता माणिक,डी.एल. एस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा सदस्य भी सम्मिलित हुए।
About The Author



Thiis iis vrry interesting, You’re a verfy skipled blogger.
I’ve joined your rsss fed aand loo fortward to seeeking morte off your fntastic post.
Also, I havbe shared yur website iin mmy spcial networks!
Havee a look att mmy website: indian cute step sister