हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक करने यातायात हेलमेट बुथ का राज्य और जिले में प्रथम बार भव्य शुभारंभ
🔹जिला कलेक्टर, DIG व SSP बिलासपुर, सहित वरिष्ठ अधिकारियों, प्रतिष्ठित नागरिकों एवं नागरिक संगठनों ने दिया सड़क सुरक्षा पर संदेश
🔹जरूरत मंद वाहन चालकों को 50 हेलमेट का वितरण और यातायात प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जवानों को मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया सम्मानित
🔹नगर के नागरिक संगठनों ने भी निभाई कार्यक्रम में बढचढकर सहभागिता
🔹कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को हेलमेट के प्रति संवेदनशील और गंभीर होने किया गया अपील
बिलासपुर।पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण पर जिले में सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आवागमन हेतु सतत विभिन्न आयामों पर सक्रियता से कार्य किया जा रहा है साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्य करते हुए आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के संदेशों को जन-जन पहुंचाने हेतु विभिन्न माध्यमों का भी उपयोग किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज छतौना मोड उच्च न्यायालय के सामने ग्राम छतौना थाना चकरभाठा में यातायात जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने एवं हेलमेट के प्रति लोगों में संवेदनशीलता एवं जागरूकता बनाए रखने हेतु “यातायात हेलमेट बूथ” का उद्घाटन जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, नगर पालिका अध्यक्ष बोदरी विजय वर्मा, बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नानक खनूजा, विनोद मेघानी, अशोक श्रीवास्तव, विभिन्न नागरिक संगठनों एवं नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा जन सहयोग से 50 हेलमेट का वितरण जरूरतमंद वाहन चालकों को किया गया तथा धूप, सर्दी, बरसात सभी मौसम में यातायात प्रबंध व्यबस्था में सदैव मुस्तैद रहने वाले यातायात के जवानों को सनग्लास चश्मा एवं धूप विरोधक वस्त्र प्रदान किया गया साथ ही यातायात प्रबंधन व्यवस्था में सरल, सुगम, सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन बनाए रखने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले यातायात के जवानों को प्रशस्ति पत्र उपस्थित मंचसीन अतिथियों के माध्यम से प्रदान की गई।
विदित हो कि सड़क दुर्घटनाओं के अवलोकन एवं निरीक्षण के पश्चात विश्लेषण करने से यह परिलक्षित हुआ है कि सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं दो पहिया वाहन चालकों के साथ घटित होती है जिसमें सर्वाधिक मानव क्षति हेलमेट धारण नहीं करने के कारण होती है।
अतः आम नागरिकों को हेलमेट के प्रति संवेदनशील एवं उन्हें धारण करने के लिए गंभीर होने की जरूरत है इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य एवं जिले में पहली बार यातायात हेलमेट बुथ का निर्माण कर सर्वप्रथम शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट छतौना चौक हाई कोर्ट रोड में उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया है ताकि व्यस्ततम जगह से होकर निकलने वाले आम नागरिकों एवं जिले के समस्त जनामस में हेलमेट धारण के प्रति सहज भाव विकसित हो सके और लोग सड़क सुरक्षा को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सदैव हेलमेट धारण करने की आदत विकसित हो सके।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने वाहन चालकों के लिए हेलमेट की प्रासंगिकता को लेकर अपने उद्बोधन में सदैव यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षा मापदंडों एवं सुरक्षा मानकों के अनुकूल वाहन चलाने के लिए प्रतिबद्ध रहने हेतु उपस्थित जनमानस को संदेश दिए। प्रतिष्ठित नागरिकों ने सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए सड़क दुर्घटनाओं के गंभीर परिणाम के बारे में अपने व्यक्तिगत अनुभव को भी साझा करते हुए आम नागरिकों से अपील किया कि जिले को सड़क दुर्घटना मुक्त जिला के रूप में बनाने हेतु आम नागरिकों को मिलजुल कर इस अभियान में जुड़ने की आवश्यकता है ताकि जन जन तक सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश लोगों को वाहन चलाते हुए सदैव सतर्क एवं संवेदनशील बने रहने के लिए प्रेरित करता रहे। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों ने अपने अपने वक्तव्य में प्रशंसा व्यक्त करते हुए यह प्रयास जिले के अन्य क्षेत्रों में भी किए जाने के संबंध में विचार व्यक्त किये।
विदित हो कि यातायात हेलमेट बुथ शहर के अन्य नौ जगहों पर भी पृथक पृथक लगाई जाएगी ताकि समूचा शहर में हेलमेट धारण के लिए एक व्यापक अभियान के रूप में लोगों में नई चेतना विकसित हो सके और लोग एक दूसरे को बिना हेलमेट के देखने पर स्वतः ही हेलमेट की अनिवार्यता से लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के राजपत्रित अधिकारीगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न थानों के थाना प्रभारीगण, नगर के सभी प्रतिष्ठित नागरिकगण, विभिन्न नागरिक संगठनों एवं विभिन्न सहयोगी संगठनों की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा क्षेत्रीय जनमानस ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
About The Author


This is exactly what I was looking for.
KAUMTOTO : Sarana Bermainnya Para Player Dewa Situs Resmi Gacor Terpercaya 2026
Great information shared.. really enjoyed reading this post thank you author for sharing this post .. appreciated
Çok işime yaradı bende bunu nasıl yapacağımı araştırıyorum. Paylaşım için teşekkür ederim.
Hi there to all, for the reason that I am genuinely keen of reading this website’s post to be updated on a regular basis. It carries pleasant stuff.
Çok yararlı bi yazı olmuş hocam teşekkür ederim .Sizin yazılarınızı beğenerek okuyorum elinize sağlık.
I appreciate you sharing this blog post. Thanks Again. Cool.
hocam gayet açıklayıcı bir yazı olmuş elinize emeğinize sağlık.
Bu konu hakkında bilgi vermeniz çok güzel. Genellikle türkçe içerikler az oluyor fakat böyle güzel içerikler görmek ve okumak çok zevkli.
Great information shared.. really enjoyed reading this post thank you author for sharing this post .. appreciated
sitenizi takip ediyorum makaleler Faydalı bilgiler için teşekkürler
Awesome! Its genuinely remarkable post, I have got much clear idea regarding from this post
Very well presented. Every quote was awesome and thanks for sharing the content. Keep sharing and keep motivating others.
Your thoughts are always so well-organized and presented.
This is my first time pay a quick visit at here and i am really happy to read everthing at one place
Phim Sex – Tổng hợp phim sex Việt Nam – GaiDamVL