बिलासपुर में ब्रजरास रंगोत्सव की झलक, कैंसर मरीजों के सहयोग का संकल्प

e6f36a20-a2b2-4b5c-a6a0-466f83d528b0

28 फरवरी को मानवता का संदेश, रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वींस का अनोखा आयोजन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस द्वारा “ब्रजरास रंगोत्सव” का भव्य आयोजन 28 फरवरी को गोविंदम पैलेस में किया जा रहा है। पिनाकी-धा फिटनेस मंत्र के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम विशेष रूप से कैंसर सर्वाइवर मरीजों के सहयोग के उद्देश्य से एक फंडरेजिंग पहल है। “ब्रजरास रंगोत्सव” के माध्यम से रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस न केवल ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को बिलासपुर में जीवंत करने जा रहा है, बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त संदेश भी दे रहा है। यह आयोजन शहरवासियों के लिए उत्सव के साथ-साथ एक मानवीय पहल में सहभागिता का अवसर भी साबित होगा।

आयोजन को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में क्लब की प्रेसिडेंट श्रीमती सीमा ठाकुर ने बताया कि “ब्रजरास रंगोत्सव” केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि एक संवेदनशील सामाजिक अभियान है। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ चुके लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें यह एहसास दिलाना कि समाज उनके साथ खड़ा है, यही इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम के माध्यम से एकत्रित राशि कैंसर सर्वाइवर्स के उपचार, दवाइयों, परामर्श और पुनर्वास से जुड़े कार्यों में उपयोग की जाएगी।

प्रेस वार्ता में इवेंट चेयरपर्सन मनीषा जायसवाल ने बताया कि रोटरी क्वींस क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय है। “ब्रजरास रंगोत्सव” इसी सामाजिक प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो मनोरंजन के साथ सेवा का संदेश देता है। आयोजन में बरसाने की पारंपरिक होली, फूलों की होली, ब्रज के लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ब्रज संस्कृति का जीवंत अनुभव कराया जाएगा। रायपुर से आमंत्रित सेलिब्रिटी कलाकार कार्यक्रम को और आकर्षक बनाएंगे। यह आयोजन एक पारिवारिक मिलन के रूप में होगा, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता अपेक्षित है।

इस अवसर पर क्लब की वॉइस प्रेसिडेंट श्रीमती रचना जैन सिंह एवं चंचल सलूजा भी मौजूद रहें। सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन में शामिल होकर कैंसर सर्वाइवर्स के समर्थन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

About The Author

You may have missed