अब नहीं जाना होगा मुख्य डाकघर, शाखा डाकघरों में स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध
बिलासपुर, 05 फरवरी 2026/ डाक विभाग द्वारा आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब शाखा डाकघरों में भी स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सेवा के माध्यम से नागरिक अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन पत्र, पार्सल एवं अन्य सामग्री को तेज, सुरक्षित एवं विश्वसनीय तरीके से देश के किसी भी हिस्से में भेज सकते हैं।
स्पीड पोस्ट बुकिंग के लिए अब मुख्य डाकघर या उपडाकघर जाना अनिवार्य नहीं है, बल्कि नागरिक अपने नजदीकी शाखा डाकघर से ही यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। डाक विभाग के अनुसार यह सेवा विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। अधिक जानकारी के लिए नागरिक अपने नजदीकी शाखा डाकघर से संपर्क कर सकते हैं तथा डाक विभाग की इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
About The Author


Hello my friend! I want to say that this post is awesome, nice written and include almost all significant infos. I’d like to see more posts like this.
Hey! This post couldn’t be written any better! Reading this post reminds me of my good old room mate! He always kept talking about this. I will forward this article to him. Fairly certain he will have a good read. Thanks for sharing!