मेघालय के कोयला खदान में धमाका, 10 की मौत, कई लोगो के दबे होनमे की आशंका

t5fr0j2_mining_625x300_08_August_25

पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई। राज्य ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में खनन के दौरान एक ब्लास्ट की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई। कुछ अन्य घायल हो गए। घायल लोगों को शिलांग के अस्पतालों में रेफर किया गया है।

शिलांग: पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में एक बड़ी घटना सामने आई है। कोयले की एक खदान में ब्लास्ट की घटना में 10 मजदूरों की मौत हो गई। गुरुवार को मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के म्यनसिंघट-थांगस्को इलाके में एक अवैध कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट में यह हादसा हुआ। ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने घटना की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इसमें कुछ वक्त लगने की बात कही जा रही है। इसी थांगस्को इलाके में 23 दिसंबर, 2025 को भी इसी तरह का डायनामाइट विस्फोट हुआ था, जिसमें दो खनिकों की मौत हो गई थी।

अवैध खनन के दौरान घटना
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों को बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल से मिली रिपोर्टों से पता चला है कि विस्फोट के बाद जिस पहाड़ी पर अवैध खनन चल रहा था। वह आंशिक रूप से ढह गई, जिससे अतिरिक्त खनिक फंसे हो सकते हैं।

About The Author