हनुमान मंदिर गोल बाजार का जीर्णोधार व प्राण प्रतिष्ठा समारोह 1 से 4 फरवरी तक

भुवन वर्मा बिलासपुर 01 फ़रवरी 2025
बिलासपुर। गोलबाजार स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 1 फरवरी से प्रारंभ होगा जो 4 फरवरी तक चलेगा, इस दौरान विविध आयोजन किए जाएंगे।
1 फरवरी शनिवार को प्रातः 10 बजे कलश यात्रा निकलेगी, दोपहर को 1 बजे बेदी पूजन होगा संध्या आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। 2 फरवरी को कलश पूजन एवं शिखर कलश स्थापना और संध्या आरती व प्रसाद वितरण होगा। 3 फरवरी को वसंत पंचमी की सुबह 10 बजे से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, दोपहर को हवन व पूर्णाहुति के पश्चात संध्या को भव्य महाआरती की जाएगी। रात्रि 8 बजे से राम भजन होगा, जो देर रात तक चलेगा। 4 फरवरी को सुबह कन्या भोजन, ब्राम्हण भोजन, सुंदरकाण्ड और आरती के पश्चात समापन किया जाएगा।
मंदिर की देखरेख कर रहे अजय साहू ने बताया की बीते 30 वर्ष पूर्व एक चबूतरे में हनुमान भगवान की पूजा पूजा होती आ रही है, समय के अनुरूप भगवान के मंदिर के स्वरूप में बदलाव होता रहा, वर्तमान में आज के अनुरूप मंदिर को भव्य बनाया जा रहा है। इस मंदिर को बनाने उड़ीसा के कारीगर बीते 8 माह से यहां काम कर मंदिर की सरंचना को आकर्षित रूप दे रहे। कई वर्षों से संकट मोचन हनुमान की पूजा पीपल पेड़ के नीचे की जा रही थी, समय के अनुसार लोगों की आस्था ने मंदिर को आज के अनुरूप बनाने का निर्णय लिया जिसके बाद इसे नया बनाने का काम चल रहा है।
मंदिर को बनाने शहर के हर कोई का जनसहयोग इसमें मिल रहा है, तकरीबन 25 लाख की लागत से मंदिर बनाया जा रहा है, मंदिर में आज के अनुरूप हर चीजों का समावेश इसमें किया जा रहा है। मंदिर के स्ट्रक्चर को ही बनाया जा रहा, हनुमान की मूर्ति पर कोई भी बदलाव नहीं किया जा रहा, जो श्रृद्धालुओं की आस्था के साथ ही लोगो के लिए एक नए आकर्षण का केंद्र भी बन रहा है। इन्होंने बताया की वर्षों पुराना मंदिर जर्जर हो रहा था, जिसे तोड़कर मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
इस मंदिर में स्व मोती लाल सराफ, स्व लक्ष्मीनारायण साहू, स्व सत्यनारायण साहू, शत्रुघन श्रीवासन, राजेन्द्र श्रीवासन, संतोष सोनी गुरूदेव, राजेश पांडे, रमेश दुबे, महेश दुबे, जवाहर सराफ, महेन्द्र गुप्ता, आनंद मोहन दुबे, अरविंद गुलहरे, अशोक गुप्ता, किशोरी लाल ग्वाला बाबा भईया सहित अन्य का इसमें सहयोग रहा। उक्त जानकारी चर्चा के दौरान मंदिर समिति के सदस्य अर्पित केशरवानी ने दी।
About The Author

Как выбрать подходящий тариф на sitegototop.com? Выбор тарифа на sitegototop.com зависит от целей пользователя. Если требуется краткосрочный прирост посещаемости, то подойдут разовые тарифы. Для длительного и стабильного увеличения трафика лучше выбрать подписку. Важно также учитывать бюджет и цели продвижения, чтобы выбрать наиболее оптимальный вариант.
of course like your website but you have to check the spelling on several of your posts A number of them are rife with spelling issues and I in finding it very troublesome to inform the reality on the other hand I will certainly come back again
Your ability to distill complex concepts into digestible nuggets of wisdom is truly remarkable. I always come away from your blog feeling enlightened and inspired. Keep up the phenomenal work!