दो पक्षों में खूनी संघर्ष : जमकर भांजी गई लाठियां, 2 लोगों की हो गई मौत, गांव में तनाव

122
001

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में नए साल का जश्न अब मातम में पसर गया। यहां पर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो युवकों की मौत हो गई। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। गाली- गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गई। जिसके चलते गांव के दो युवकों की जान चली गई। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र का है। जहां के चंदली गांव में मामूली विवाद को लेकर शराब के नशे में धुत दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे से मारपीट हो गई। इस दौरान शंकर राज उम्र 35 वर्ष और सुनील यादव 30 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव के ही गोकुल राज गजानंद राज और गणेश यादव घायल हो गए हैं। जिनका इलाज लोरमी के अस्पताल में जारी है।

मारपीट में हुई दो लोगों की मौत 

घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके। वहीं घटना के दौरान दोनों पक्ष के लोग शराब के नशे में भूत थे। जिसके कारण मामूली विवाद के चलते यह पूरी घटना हुई है। इस पूरे मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। वह गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। जिसमें दो लोगों की इस घटना में मौत हो गई है।

मामले में FIR दर्ज 

इस घटना को लेकर लोरमी SDOP माधुरी धिरही ने बताया कि, घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही दोनों मृतक का पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को शव सौंप दिया गया है। धिरही ने आगे बताया कि, मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।

About The Author

122 thoughts on “दो पक्षों में खूनी संघर्ष : जमकर भांजी गई लाठियां, 2 लोगों की हो गई मौत, गांव में तनाव

  1. What i do not understood is in truth how you are not actually a lot more smartlyliked than you may be now You are very intelligent You realize therefore significantly in the case of this topic produced me individually imagine it from numerous numerous angles Its like men and women dont seem to be fascinated until it is one thing to do with Woman gaga Your own stuffs nice All the time care for it up

  2. Hi there, just was alert to your blog via Google, and located that it is truly informative. I’m going to be careful for brussels. I’ll appreciate should you proceed this in future. A lot of people can be benefited from your writing. Cheers!

  3. I keep listening to the rumor speak about getting boundless online grant applications so I have been looking around for the finest site to get one. Could you advise me please, where could i acquire some?

  4. I like what you guys are up too. Such smart work and reporting! Carry on the excellent works guys I’ve incorporated you guys to my blogroll. I think it will improve the value of my web site 🙂

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed