नहीं रहे पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल विश्वनाथ शर्मा: दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार

0
70903b8a-c3ab-4339-a483-df857415d533

बिलासपुर। जनरल विश्वनाथ शर्मा का निधन 1 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में हो गया। विश्वनाथ शर्मा भारतीय सेना के पूर्व थल सेना अध्यक्ष चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ थे। जिनका कार्यकाल 1986 – 90 तक रहा, वे पीव्हीएसएम, एबीएसएम एवं एडीसी सेना पदक से सम्मानित रहे। भारतीय सेवा में उनके नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के लिए उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था। अंतिम विदाई यात्रा के अवसर पर अनिल टाह वरिष्ठ समाजसेवी बिलासपुर शामिल हुए।अनिल टाह ने पुष्पांजलि के साथ विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा यह देश के लिए अपूर्णीय क्षति हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन के नापाक इरादों को ध्वस्त किया था। विदित हो जनरल विश्वनाथ शर्मा अनिल टाह के ननिहाल परिवार से थे। उनका पारिवारिक पृष्ठभूमि सैन्य परिवार रहा है। विश्वनाथ के पिता मेजर जनरल अमरनाथ शर्मा एवं बड़े भाई सोमनाथ शर्मा स्वतंत्र भारत के प्रथम परमवीर चक्र मरणोपरांत प्राप्त वीर सैनिक रहे हैं। दूसरे भाई लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र शर्मा जो नई दिल्ली में निवासरत हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *