डॉ मनमोहन सिंह निधन; दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली: देश के 13वें प्रधानमंत्री थे 2004 से 2014

3
IMG_8137

भुवन वर्मा बिलासपुर 26 दिसंबर 2024

नई दिल्ली ।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। डॉ मनमोहन सिंह जन्म 27 सितंबर 1932 मृत्यु 26 दिसंबर 2024 गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालांकि अभी कांग्रेस या हॉस्पिटल की तरफ से पूर्व पीएम सिंह के निधन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, रॉबर्ट वाड्रा, पप्पू यादव, मनोज झा, सलमान खुर्शीद ने उनके निधन के बारे में X पर पोस्ट किया है।

कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी है। साथ ही 27 दिसंबर को होने वाले सभी प्रोग्राम भी रद्द कर दिए गए हैं। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। प्रियंका गांधीा AIIMS पहुंच चुकी हैं। सोनिया गांधी भी थोड़ी देर में अस्पताल पहुंच रही हैं। देश के 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे एवं वित्त मंत्री रहे, रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे। विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है।

About The Author

3 thoughts on “डॉ मनमोहन सिंह निधन; दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली: देश के 13वें प्रधानमंत्री थे 2004 से 2014

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *