हरिहर आक्सीजोन ने स्कूल में किया वृक्षारोपण साथ ही शैक्षणिक सामग्री का भी किया वितरण

WhatsApp Image 2026-08-11 at 19.38.45

बिलासपुर – हरिहर आक्सीजोन वृक्षारोपण समिति बिलासपुर ने अपने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ सीपत स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दर्राभाठा में जाकर स्कूल मैदान में पौधारोपण अभियान के तहत पेड़ लगाए एवं बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के विषय में बात करते हुए संयोजक भुवन वर्मा ने बताया कि आज के परिवेश में जबकि पेड़ो की अंधाधुन कटाई किया है रहा है हमारे द्वारा लगाया गया एक पौधा भी बहुमूल्य साबित होगा क्योंकि बढ़ते प्रदूषण और तापमान से वृहद पौधारोपण ही निजाद दिल सकता है।वृक्षारोपण के साथ ही हरिहर परिवार ने पूर्व माध्यमिक शाला दर्राभाठा के कक्षा छठवीं के बच्चों को कापी और पेन बांटकर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम किए. आज के इस कार्यक्रम में हरिहर आक्सीजोन के संयोजक भुवन वर्मा, कोषाध्यक्ष तारा चंद साहू, मोहित श्रीवास, किरण साहू, संध्या सारथी, प्रीति चौहान, मोना बोडके, गणेश बोडके, ममता गुप्ता, शाला परिवार के प्रधान पाठक अमृत लाल चंद्रा, शिक्षक शिव सारथी, अहिल्या डाहीरे, विक्रांत करसायल, सुपेंद्र ओगरे, रीमा शर्मा के गरिमामई उपस्थिति रही।

About The Author

You may have missed