कुर्मी समाज के युवाओं के लिए 09 अगस्त को आयोजित हुआ छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज परीक्षा, बिलासपुर में बना परीक्षा केंद्र

0
WhatsApp Image 2026-08-11 at 19.42.42

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में एवं विशेष सहयोगी कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच छ ग के द्वारा समाज के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष आयोजन हुआइसके तहत प्रदेश स्तर पर छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में पूरे छत्तीसगढ़ में 15 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया है। योगेश देशमुख, प्रदेशाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, कमलेश देशमुख, महासचिव, युवा प्रकोष्ठ, गिरीश हरमुख जी एवं पदाधिकारियों के अथक प्रयास से प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न हुआ l अजय चंद्राकर अध्यक्ष जी युवा मित्र मंडल भिलाई, जय प्रकाश देशमुख जी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, संदीप बेलचंदन जी दिल्लीवार कुर्मी युवा उपाध्यक्ष, श्री योगेश्वर देशमुख जी युवा प्रकोष्ठ केन्द्रीय कार्यकारणी सदस्य जिनके द्वारा परीक्षा से संबंधित आवश्यक सामग्री परीक्षा केंद्र में पहुंचाया गया l जिसमें बिलासपुर परीक्षा केंद्र आशीष लाइब्रेरी कुर्मी भवन सरकंडा बिलासपुर को बना कर परीक्षा का आयोजन हुआ है। इस प्रतियोगिता परीक्षा में 12वीं उत्तीर्ण युवा भाग लिए । प्रदेश भर से परीक्षा के लिए 1150 से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पंजीकृत हुआ है, जिनमें बिलासपुर जिले में 97 , जांजगीर जिले 76 , शक्ति जिले में 64, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 29 अभ्यर्थी भी शामिल हुए। आज परीक्षा की तिथि 09 अगस्त रविवार, दोपहर 11:45 बजे से 02:00 बजे तक सफल आयोजित हुआ इसके लिए परीक्षा केंद्र बिलासपुर में परीक्षा समापन के बाद समाज के कंपीटीशन एग्जाम के महत्व के बारे डॉ एल.सी. मंढ़रिया, नेत्र विशेषज्ञ , ओम प्रकाश चंद्रवंशी, नायब तहसीलदार बिलासपुर ,राजेश कश्यप, सचिव कुर्मी भवन ,जिला टीम प्रभारी बिलासपुर, भुवन वर्मा, सम्पादक अस्मिता एवम स्वाभिमान, आशीष कौशिक, संतोष कश्यप, विश्वामित्र कश्यप, कमल कश्यप, अमित कश्यप (विक्की), विकास कश्यप, डॉ नवनीत कौशिक, सुरेश कौशिक, कोमल पाटनवर, गजराज कश्यप, राम कश्यप, आशु कश्यप. जिला महिला टीम डॉ शारदा कश्यप , श्रीमति निधि चंदेल, श्रीमती रंजीता कश्यप, श्रीमती ज्योति सिंगरौल, श्रीमती प्रीति पाटनवार, श्रीमति रुक्मणि कश्यप, श्रीमती स्वाति बी .आर .वर्मा को बनाया गया है। परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापम की तर्ज पर किया गया ।इस परीक्षा के संचालन के लिए संतोष कुमार कश्यप को केंद्राध्यक्ष नियुक्त ,उप केंद्राध्यक्ष कमल कश्यप किया गया है, साथ ही निष्पक्ष संचालन के लिए वीक्षकों श्रीमती प्रीति पाटनवार, श्रीमती नवोदिता पाटनवार, वीडियो ग्राफर अमित कौशिक को जिम्मेदारी दी गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम 10 अभ्यर्थियों को आकर्षक नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा जिसमें प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपए,द्वितीय पुरस्कार 17,000 रुपए ,तृतीय पुरस्कार 15,000 रुपए,चतुर्थ पुरस्कार 11,000 रुपए,पंचम पुरस्कार 9,000 रुपए तथा छठवें से दसवें स्थान तक: 3,000 रुपए प्रत्येक को दिए जाएंगे।
अभियान के प्रभारी एवं छग प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज क जिला प्रभारीआशीष कौशिक ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य ध्येय समाज की युवा प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें भविष्य की प्रशासनिक व प्रतिस्पर्धा परीक्षाओं के लिए निखारना है। उन्होंने पंजीकृत सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि व समय पर केंद्र में उपस्थित होकर परीक्षा में सम्मिलित होने कर सफल बनाया

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *