पूर्व सरपंचों की हत्या, नक्सलियों की बौखलाहट : सीएम साय बोले- हम नक्सलवाद खत्म करने की ओर बढ़ रहे

113
cm say

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने गुरुवार को 2 पूर्व सरपंचों की हत्या कर दी थी। इस मामले में सीएम साय ने कहा है कि, लगातार कार्रवाई से नक्सली बौखलाए हुए हैं, इसलिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हमारी सरकार नक्सलवाद खत्म करने की ओर अग्रसर है। वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि, बीजेपी नेताओं को नक्सली टारगेट कर रहे हैं। यह कायराना हरकत है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, बीजेपी नेताओं को नक्सली टारगेट कर रहे हैं। यह कायराना हरकत है। मैं उनसे फिर अपील करता हूं… आम जनता का नरसंहार और ऐसी हत्या ना करें। आगे शर्मा ने कहा कि, नक्सली आत्मसमर्पण करें और पुर्नवास से जुड़ें। 13 दिसंबर को साय सरकार के एक साल पूरे होने को लेकर कहा कि, जनता तक पूरे 1 साल का रिपोर्ट कार्ड पहुंचाएंगे। 25 दिसंबर तक अलग- अलग कार्यक्रम होंगे। आगे उन्होंने कहा कि,  मंत्री विभाग वार अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखेंगे।

भाजपा कार्यकर्ता हर चुनाव में करते हैं मेहनत : शर्मा

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के बयान पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि, भाजपा के पास कोई फ़िक्स्ड वोट बैंक नहीं है। भाजपा वोट बैंक की राजनीति करती नहीं है। मेहनत हर बार भाजपा के कार्यकर्ताओं को करना पड़ता है। आगे उन्होंने कहा कि, कांग्रेस वोट बैंक, तुष्टिकरण की राजनीति करती है उनका यह गलत तरीका है। अगर पार्टी में अनुशासन नहीं है तो कुछ नहीं हो सकता। कांग्रेस का परिदृश्य समझ से परे है।

सिंहदेव ने हार पर उठाए थे सवाल

कांग्रेस की लगातार हार के बीच टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, कमियां तो है कहीं कम कहीं ज्यादा कमियां हैं। हमें जानना पड़ेगा लगातार क्यों हार रहे हैं। टीएस सिंहदेव ने कहा कि, 71 से 35 सीटों पर आ गए, क्यों लोककसभा में 2 से 1 हो गए। आगे उन्होंने कहा था कि, राजनांदगांव, जांजगीर, कांकेर जीत सकते थे क्यों हारे। हमें हमारी कमियों का आंकलन कर उसे दूर करना होगा। कांग्रेस में एक्सरसाइज की जरूरत है, संगठन में काफी काम करना है। कार्यकर्ताओं को यह न लगे उनकी चलती नहीं है। ऐसा हुआ तो वे अपने क्षेत्र में और अधिक काम कर पाएंगे।

About The Author

113 thoughts on “पूर्व सरपंचों की हत्या, नक्सलियों की बौखलाहट : सीएम साय बोले- हम नक्सलवाद खत्म करने की ओर बढ़ रहे

  1. ¡Saludos, fanáticos del desafío !
    ВїQuГ© casino online extranjero elegir en 2025? – п»їhttps://casinosextranjerosenespana.es/ mejores casinos online extranjeros
    ¡Que vivas increíbles instantes inolvidables !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *