झारखंड विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने जारी किया BJP का 150 वादों वाला संकल्प पत्र, बोले- घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे

झारखंड की राजधानी रांची में रविवार (3 नवम्बर) को गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र (Manifesto) जारी किया। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संजय सेठ, और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे। इस संकल्प पत्र में राज्य के विकास, सुरक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर जोर दिया गया है। भाजपा ने झारखंड की जनता को भरोसा दिलाया कि यदि वे सत्ता में आते हैं, तो राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगे। घुसपैठियों को चुन चुन कर निकालेंगे।
झारखंड की जनता तय करेगी कैसी सरकार चाहिए
इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि झारखंड का ये चुनाव न केवल सरकार बदलने का चुनाव बल्कि प्रदेश का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है। झारखंड की महान जनता को तय करना है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार चाहिए या फिर विकास के रास्ते पर चल रही पीएम मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार चाहिए। घुसपैठ कराकर झारखंड की अस्मिता रोटी, बेटी और माटी तीनों को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या परिंदा भी पर न मार सके ऐसी सरहद की सुरक्षा करने वाली सरकार चाहिए।
About The Author

nagano tonic reviews : nagano tonic
nagano tonic reviews : nagano tonic