भुवन वर्मा, बिलासपुर 01 जून 2020
जाँजगीर चाँपा –राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारीयों की एक अतिआवश्यक बैठक बीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई , जिसमें संघ द्वारा चलाये जा रहे नांद अभियान सहित कई महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में निर्णय लिये गये। बैठक में राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मानसिंहका ने कहा कि राष्ट्रीय गौ सेवा संघ सामाजिक कार्यों के साथ-साथ अपने युवा कार्यकर्ताओं के लिये स्टार्टअप एवं अन्य माध्यमों से रोजगार के लिये भी तैयारी कर रहा है। शीघ्र ही गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कई उत्पादकों को जनता को समर्पित किया जायेगा । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान लोकल फॉर वोकल को सफल बनाने हेतु युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिलीप धनराज गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय गौ सेवा संघ आप सब के सहयोग से 10 राज्यों में जिला स्तर तक कार्यरत है, हमें अब अपनी सक्रियता से मंडल स्तर तक इस अभियान को ले जाना है। अगले कार्यक्रम के बारे में पुरी शंकराचार्य के कृपापात्र शिष्य एवं गो सेवा संगठन पदाधिकारी चाँपा छत्तीसगढ़ निवासी मोहन कुमार द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय गौ सेवा संघ पूरे भारत में गौ माता की जल सेवा हेतु नांँद अभियान का पखवाड़ा दिनांक 02 जून 2020 से 10 जून 2020 तक मनायेगी। इसी कड़ी में 02 जून 2020 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक देश भर के कार्यकर्ता अपने ट्विटर पर नांँद अभियान के माध्यम से ट्वीट करके अपने फोटो एवं वीडियो भेजेंगे ।
बैठक में राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव मनोहर जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री शैलेन्द्र तेनगरिया, राष्ट्रीय प्रचार प्रसार प्रमुख अनुज शर्मा, वित्त सलाहकार मनोरथ सिंह ठाकुर, महिला शाखा से श्रीमती समता जैन, श्रीमती प्रज्ञा पाठक शर्मा, मध्यप्रदेश अध्यक्ष पवन दुबे, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ लोकेश चतुर्वेदी, संगठन मंत्री सुनील कुमार, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष भरत सांवलिया, अंकित रावल, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय शर्मा, संगठन मंत्री ललित शर्मा, कुसुम राणा हरियाणा, मालती अरोरा, आनंद कुमार, नवनीत सिंह कर्नाटक, मनु शर्मा, गोपाल त्रिवेदी, चेतन वशिष्ट, पारस पांडे उत्तराखंड, प्रदीप त्यागी उत्तरप्रदेश, विशाल योगी, शैलेंद्र सिंह सीधी, प्रवीण शर्मा इंदौर, अरुण शर्मा नोएडा, सत्यम मिश्रा देवरिया एवं छत्तीसगढ़ चाँपा से मोहन कुमार द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।
ปั๊มไลค์
June 2, 2020 at 6:15 am
Like!! Thank you for publishing this awesome article.
เบอร์สวย
June 8, 2020 at 5:32 am
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
SMS
June 14, 2020 at 11:41 pm
I used to be able to find good info from your blog posts.