सत बहनिया मंदिर में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुर। सत बहनिया मंदिर प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित होकर देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फौज से सेवानिवृत्त सूबेदार आलोक पाटनवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष गोविन्द राम देवांगन ने की। कार्यक्रम का संचालन लखन सिंह राजपूत ने किया।मदर टेरेसा स्कुल के प्राचार्या सोनी मैडम व चन्द्रा मैडम के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र छात्राओं के द्वारा भाषण, कविता, नृत्य प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि सेना से सेवाकाल पूर्ण कर आए सूबेदार आलोक पाटनवार ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। आज हमारा दायित्व है कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में उपस्थित आकृति महिला मंडल एवं जन सेवा कल्याण समिति के सभी लोगों ने देश की प्रगति, सामाजिक एकता एवं राष्ट्रहित के लिए सदैव कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए शपथ के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव लखन सिंह राजपूत ने किया.
डॉ शंकर यादव
सचिव
मंदिर समिति बंधवापारा
सरकंडा बिलासपुर छ.ग.
9827994647
About The Author
