11 सीटों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व 27 % से ज्यादा, जीत के बाद सीएम साय ने जताया आभार

1

रायपुर। 11 लोकसभा सीटों में दूसरी बार 3 महिला सांसद चुनकर आई हैं। 11 सीटों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 27% से ज्यादा है। बीजेपी  और कांग्रेस ने 3 सीटों में महिलाओं को टिकट दी थी। बीजेपी  ने कोरबा से सरोज पांडेय, महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी, जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े को उम्मीदवार बनाया था। वहीं कांग्रेस ने कोरबा से ज्योत्सना महंत, रायगढ़ से मेनका सिंह, सरगुजा से शशि सिंह को उम्मीदवार बनाया था। 6 महिला प्रत्याशियों में दो बीजेपी  एक कांग्रेस प्रत्याशी जीतीं। कांग्रेस से ज्योत्सना महंत और बीजेपी से रूपकुमारी चौधरी और कमलेश जांगड़े ने जीत हासिल की।

बड़ी जीत के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने जताया आभार : छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में डबल इंजन सरकार तेजी से विकसित होगी और प्रदेश का स्वप्न साकार करेगी। इस बार हम और अधिक समर्पण के साथ जनादेश का पालन करेंगे।

तेज धूप और गर्मी से  मिलेगी राहत : छत्तीसगढ़ में आज तेज धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज, चमक और अंधड़ के आसार हैं। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकती है। मौसम विभाग ने कई हिस्सों में अंधड़ को लेकर अलर्ट जारी किया है। रायपुर में भी आज बादल छाए रहेंगे और  हल्की वर्षा के आसार भी हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बड़ी जीत के साथ बृजमोहन अग्रवाल ने रचा इतिहास :  छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी जीत के साथ बृजमोहन अग्रवाल ने इतिहास रचा है। वे देश के टॉप टेन बड़े मार्जिन से जीतने वाले नेताओं में शुमार हुए। बृजमोहन अग्रवाल ने 5 लाख 75 हजार 285 मतों से जीत दर्ज की है। रायपुर लोकसभा में बीजेपी  को मिले 10 लाख 50 हजार से अधिक मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय 4 लाख 75 हजार मतों में सिमट गए।

About The Author

1 thought on “11 सीटों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व 27 % से ज्यादा, जीत के बाद सीएम साय ने जताया आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed