नगरी निकाय द्वारा एल्डरमेन हुये नामनित पार्षद का हुआ शपथ ग्रहण समारोह : मथुरा सोनी बने एल्डरमेंन

1a597c8b-b20d-4e50-b8e8-37dcaeb6a503

पेंड्रा।नगर पालिका परिषद गौरेला पेंड्रा रोड में आज छत्तीसगढ़ शासन नगरी निकाय के द्वारा एल्डरमैन, नामांकित पार्षद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम मरवाही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रणव मर पच्ची के मुख्य अतिथि व नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे की अध्यक्षता में हुआ।पेंड्रा रोड के एसडीएम के द्वारा सभी एल्डरमैन को शपथ दिलाई गई। गौरेला नगर को सुंदर व सु व्यवस्थित एवं नागरिक सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाए जाने के संकल्प के साथ शपथ ग्रहण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मथुरा सोनी, राम प्रकाश ठाकुर बब्बू रोहिणी, सुदामा चक्रधारी व श्रीमती ममता मार्को सभी मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश दुबे ने एल्डरमैन के मनोनीत होने की प्रक्रिया पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मील का पत्थर बताया। विधायक श्रीमान मर पच्ची जी ने भी अपने विचार रखते हुए सभी मनोनीत एल्डरमैन को बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पार्षद राजेश अग्रवाल रियाज कुरेशी, परवेज अहमद पूर्व एल्डरमैन, पार्षदआयुष सोनी, अरुण चक्रधारी, उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, अविनाश टुडू मनोज विश्वकर्मा, अलका ताम्रकार, अंकुर विश्वकर्मा निलेश साहू, सहित नए व पुराने अनेक पार्षद उपस्थित थे ।कार्यक्रम में भारतीय भाजपा के जिला अध्यक्ष लालजी यादव व नगर के अनेक गणमान्य नागरिक सहित कुलदीप सिंह ,रिंकू, सचिन जैन, गोविंद अग्रवाल प्रथमेश नगाइच इस शैलेश राय अतुल आर्थर प्रकाश केसरी शंकर सोनी श्रीमती कंचन सिंह, डॉ लुसेंट सिंह शंकर लाल चक्रधारी व अन्य नागरिकों ने शपथ ग्रहण में उपस्थित होकर सभी ने नए एल्डरमेन को बधाई दी। अंत में नगर पालिका अधिकारी मिंज के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

About The Author