करियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

3
IMG_1401

12वीं के बाद करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सफलता की रणनीति पर दिए गए उपयोगी टिप्स

रायपुर, 24 जुलाई 2026।जिला प्रशासन गरियाबंद के पहल पर शुक्रवार को जिला पंचायत गरियाबंद के सभाकक्ष में विकासखंड स्तरीय करियर गाइडेंस कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य के बेहतर करियर विकल्पों के संबंध में सही मार्गदर्शन देना था।

जिले भर में हो रही कार्यशालाएं  

कलेक्टर बी.एस. उइके एवं जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंडों में करियर गाइडेंस कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर और गौरव गरियाबंद अभियान के जिला नोडल श्याम चंद्राकर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र  

कार्यक्रम में जिला पंचायत की उप संचालक श्रीमती पद्मनी हरदेल ने कहा कि 12वीं के बाद का समय जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसी समय लिया गया निर्णय भविष्य की दिशा तय करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुसार विषय एवं करियर चुनने और अनुशासन के साथ मेहनत करने का आह्वान किया।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति और सफलता के तरीकों पर विस्तार से दी गई जानकारी

करियर काउंसलर आकाश सिन्हा ने विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के छात्रों के लिए उपलब्ध करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति और सफलता के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।

प्रश्नपत्र की प्रकृति और बेहतर अंक लाने की रणनीति पर दिया मार्गदर्शन

विनोबा टीम के शुभम सिंह ने नीट, जेईई सहित राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन पद्धति और समय प्रबंधन के टिप्स साझा किए। वहीं व्याख्याता प्रदीप यादव एवं कविता सिन्हा ने बोर्ड परीक्षा के ब्लूप्रिंट, प्रश्नपत्र की प्रकृति और बेहतर अंक लाने की रणनीति पर मार्गदर्शन किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने विषय चयन और करियर से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया।

जिले का बढ़ेगा गौरव  

गौरव गरियाबंद अभियान के जिला नोडल श्री श्याम चंद्राकर ने बताया कि पिछले वर्षों में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव ने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी से प्रयास करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में प्रशांत डबली, गिरीश शर्मा, नरेश कंवर, मनोज चंद्राकर, नरेंद्र सोनवानी, लेखराम ध्रुव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

3 thoughts on “करियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *