भाजपा की ऐतिहासिक जीत : साव बोले- जनता के आशीर्वाद ने कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गजों को हराया
रायपुर- छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासित जीत के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक जीत है। भाजपा तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बना रही है। जनता के आशीर्वाद ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी जी को पीएम बना दिया है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा की 10 सीटों पर हुई जीत को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में 11 में 10 सीटें जीती है। कांग्रेस ने जिन बड़े नेताओं को चुनाव में उतारा, वह सब हारे हैं। पूर्व सीएम के गृह लोकसभा में भी कांग्रेस की दुर्दशा हो गई है। उनके नजदीकी और खास लोगों को जनता ने नकारा है।
हार का जिम्मेदार कौन है- साव
डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस में इस हार का जिम्मेदार कौन है, उन्हें बताना चाहिए। छग में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता भूपेश बघेल रहे हैं, उन्हें सबकुछ बताना चाहिए। क्योंकि कांग्रेस की यह एक बड़ी हार है।
बृजमोहन अग्रवाल की लीड 5 लाख पार
बात करें रायपुर लोकसभा सीट की तो बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी और निर्णायक बढ़त बना ली है। उनके कुल वोट साढ़े 8 लाख के पार हो गए हैं। वोटों की गिनती शाम सात बजे तक भी जारी है। विकास उपाध्याय के खिलाफ बृजमोहन की लीड साढ़े 4 लाख तक पहुंच गई है। फिलहाल कांग्रेस के विकास उपाध्याय को दोपहर 5 बजे तक 3 लाख 90 हजार वोट पड़े हैं।
About The Author

Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.