छत्तीसगढ़ विधानसभा उपचुनाव…4 सीटों पर नामों की दौड़:पूर्व CM-मंत्री के बेटों पर दांव लगा सकती है कांग्रेस; भाजपा से सांसद-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दावेदार
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए 7 मई को मतदान खत्म हो चुके हैं। इसके बाद विधानसभा उप चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक और कांग्रेस ने 3 मौजूदा विधायकों को मैदान में उतारा है। इनमें भाजपा ने रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा सीट, कांग्रेस ने पाटन विधायक भूपेश बघेल को राजनांगदांव, कोंटा विधायक कवासी लखमा को बस्तर और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को बिलासपुर से उम्मीदवार बनाया है।
पहले बात रायपुर दक्षिण की…
रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट भाजपा का अजेय किला मानी जाती है। यहां से बृजमोहन अग्रवाल लगातार 8वीं बार विधायक चुने गए हैं। लोकसभा चुनाव में उनको प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनकी जीत की नहीं, बल्कि वोटों की मार्जिन को लेकर हुई है। ऐसे में बृजमोहन की जीत रायपुर से लगभग तय मानी जा रही है।
ऐसी स्थिति में इस विधानसभा सीट पर उप चुनाव में उम्मीदवारी के लिए चार नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इनमें पूर्व सांसद सुनील सोनी, नगर निगम के सीनियर पार्षद रहे सुभाष तिवारी, तीन बार के निर्दलीय पार्षद मृत्युंजय दुबे और निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
About The Author
