Bengal Election 2026 : बेरोजगारों को ₹1500 और किसानों को ₹4000, चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान
कोलकाता/पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसानों और बेरोजगार युवकों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि 1 कट्ठा जमीन के मालिक को हर साल 4000 रुपये मिलेंगे. इसके साथ ही खेती करने वाले किसानों के लिए बिजली फ्री की जाएगी. ‘युवा साथी’ योजना के तहत 10वीं पास बेरोजगारों को हर माह 1500 रुपए मिलेंगे. बंगाल में नई सरकार बनने के बाद नहीं, युवा साथी स्कीम का फ़ायदा अप्रैल से मिलेगा. यह राशि अगस्त से नहीं, बल्कि अप्रैल से मिलने लेंगे.
About The Author
