CM साय बोले- कांग्रेस का करना है सूपड़ा साफ:बिलासपुर में कहा- इनके भ्रम में नहीं आएगी जनता; भाजपा आदिवासियों की हितैषी
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के कारण आदिवासियों का उत्थान हुआ है। दूसरी तरफ कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
कांग्रेस नेताओं के भ्रम में देश की जनता नहीं आएगी। देश के लोगों की चिंता करने वाले मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
भाजपा ही आदिवासियों की असली हितैषी
इस सभा में सीएम साय ने कहा कि भाजपा ही आदिवासियों की असली हितैषी है। आज देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं और छत्तीसगढ़ में पहली बार एक आदिवासी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया गया है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वजह से ही संभव हुआ है।
अटल ने बनाया आदिम जाति कल्याण मंत्रालय
उन्होंने कहा कि जब भाजपा के पितृ पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने आदिवासियों के हित के लिए आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया और आज उसका बजट छत्तीसगढ़ के बजट के बराबर है। देश के साढ़े बारह करोड़ आदिवासियों को पीएम मोदी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
इसलिए हम सबको सात मई को कमल छाप पर बटन दबाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का चुनावी अभियान जोर-शोर से जारी है। भीषण गर्मी में मुख्यमंत्री रोजाना छह जनसभाएं कर रहे हैं,। भाजपा प्रत्याशियों के लिए मतदान का आग्रह कर रहे हैं।
सीएम साय बोले- मुद्दाविहीन है कांग्रेस
सीएम साय ने ने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस आज जनता के बीच तरह-तरह के भ्रम फैला रही है। महतारी वंदन, कृषक उन्नति जैसी हमारी जनहितैषी योजनाओं को बंद हो जाने के साथ संविधान से छेड़छाड़ और आरक्षण खत्म कर देने का आरोप भाजपा पर लगा रही है।
उन्होंने एक मुख्यमंत्री होने के नाते न ही कोई योजना के बंद होने और न ही कभी आरक्षण खत्म होने की बात जनता से कही। साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को साल में एक लाख देने की बात कहकर फॉर्म भरवा रही है।
कांग्रेस के सरकार में आने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। इसलिए जनता का उस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है।
बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के कारण आदिवासियों का उत्थान हुआ है। दूसरी तरफ कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
कांग्रेस नेताओं के भ्रम में देश की जनता नहीं आएगी। देश के लोगों की चिंता करने वाले मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
भाजपा ही आदिवासियों की असली हितैषी
इस सभा में सीएम साय ने कहा कि भाजपा ही आदिवासियों की असली हितैषी है। आज देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं और छत्तीसगढ़ में पहली बार एक आदिवासी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया गया है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वजह से ही संभव हुआ है।
अटल ने बनाया आदिम जाति कल्याण मंत्रालय
उन्होंने कहा कि जब भाजपा के पितृ पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने आदिवासियों के हित के लिए आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया और आज उसका बजट छत्तीसगढ़ के बजट के बराबर है। देश के साढ़े बारह करोड़ आदिवासियों को पीएम मोदी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
इसलिए हम सबको सात मई को कमल छाप पर बटन दबाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का चुनावी अभियान जोर-शोर से जारी है। भीषण गर्मी में मुख्यमंत्री रोजाना छह जनसभाएं कर रहे हैं,। भाजपा प्रत्याशियों के लिए मतदान का आग्रह कर रहे हैं।
सीएम साय बोले- मुद्दाविहीन है कांग्रेस
सीएम साय ने ने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस आज जनता के बीच तरह-तरह के भ्रम फैला रही है। महतारी वंदन, कृषक उन्नति जैसी हमारी जनहितैषी योजनाओं को बंद हो जाने के साथ संविधान से छेड़छाड़ और आरक्षण खत्म कर देने का आरोप भाजपा पर लगा रही है।
उन्होंने एक मुख्यमंत्री होने के नाते न ही कोई योजना के बंद होने और न ही कभी आरक्षण खत्म होने की बात जनता से कही। साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को साल में एक लाख देने की बात कहकर फॉर्म भरवा रही है।
कांग्रेस के सरकार में आने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। इसलिए जनता का उस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है।
About The Author
