नकली बाल लगाकर दूल्हा पहुंचा शादी रचाने, ऐसे खुली पोल, जमकर हुआ हंगामा…लड़की वालों ने जूते से की खातिरदारी

0

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिले में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की दुल्हन पक्ष के लोगों ने ऐसी खातिरदारी की कि दूल्हे को लेजाने पुलिस को आना पड़ा। दरअसल, पहले से दूसरी लड़की के साथ रिश्तों में रहते हुए भी दूल्हा नकली विग लगाकर दुल्हन लेने बारात लेकर पहुंचा था। इसी बीच दुल्हन के भाई के मोबाइल में किसी ने एक फोटो भेजी जिसमें पता चला कि दूल्हे की तो पहले से ही गर्लफ्रेंड है और दूल्हे के सिर पर जो बाल है वो भी नकली है। साथ ही दूल्हा होटल में मैनेजर नहीं बल्कि वेटर है। फिर क्या था दूल्हे की असलियत का पता मिलते ही घराती पक्ष के लोगों ने फुलों की माला की जगह भरे मंडप में जूतों की माला पहनाई और जमकर उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची व काफी विवाद के बाद भीड़ से दूल्हे को बचाते हुए थाने ले गई। आरोपी दादूराम जांजगीर चांपा से बारात लेकर पहुंचा था।

दरअसल, घटना मंगलवार 23 अप्रैल शाम की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गांव में जांजगीर चांपा से एक बारात आई थी। दुल्हन के घर रीति-रिवाज के साथ शादी की तैयारी चल रही थी। दुल्हन भी सज-धजकर तैयार थी। इसी बीच दुल्हन के भाई को एक युवती का फोन आया। फोन करने वाली कोई और नहीं, दूल्हे दादू राम की प्रेमिका थी। जिसने कुछ फोटो और जानकारियां दी। फिर क्या था दूल्हे की असलियत का पता लगते ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष से जमकर वाद विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को जूतों की माला पहनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि दूल्हा दादू राम गंजा है और दुल्हन पक्ष वालों को इसकी जानकारी नहीं थी। जब दूल्हे की पिटाई हो रही थी। इस दौरान दूल्हे के सिर में लगा विग गिर गया, तब पता चला कि दूल्हा तो गंजा है और धोखाधड़ी कर शादी करने पहुंचा था। इस बात का पता चलते ही आक्रोशित लोगों ने पुलिस के सामने ही दूल्हे की और पिटाई कर दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Lok Sabha Election 2024:11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल, 1300 से अधिक प्रत्याशी मैदान में, देखिए लिस्टसात मई यानी मंगलवार को तीसरे चरण का चुनाव होगा। देश के 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। कुल 1331 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रदेश लोकसभा सीटों की संख्या असम 04 बिहार 05 छत्तीसगढ़ 07 दादर नगर हवेली और दमन एवं द्वीप 02 गोवा 02 गुजरात 25 कर्नाटक 14 मध्य प्रदेश 09 महाराष्ट्र 11 उत्तर प्रदेश 10 पश्चिम बंगाल 04 कुल 93 तीसरे चरण में 392 उम्मीदवार करोड़पति तीसरे फेज के 1352 उम्मीदवारों में से 392 यानी 29% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास औसतन 5.66 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, पांच उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति शून्य बताई है।महाराष्ट्र की कोल्हापुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी इरफान अबूतालिब चांद की संपत्ति सबसे कम केवल 100 रुपए है। वहीं, गुजरात की बारडोली सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी रेखाबेन हरसिंहभाई चौधरी ने अपनी संपत्ति 2000 रुपए घोषित की है।