बाल सुधार गृह से भागे 22 नाबालिग, 8 रेप के और 13 हत्या के प्रयास के आरोपी

1
f66

उत्तरप्रदेश। जयपुर के बाल सुधार गृह से सोमवार सुबह 22 नाबालिग खिड़की तोड़कर फरार हो गए। इनमें 8 लड़कों पर रेप और 13 लड़कों पर हत्या के प्रयास का केस चल रहा हैं। जबकि एक पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी।

घटना सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह की है। सोमवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच नाबालिग जाली काटकर फरार हो गए। इसकी जानकारी गार्ड ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। साथ ही नाबालिग के घरों के पास वाले थाने को भी सूचना दी गई है। सभी बाल अपचारी करीब 2 साल से बाल सुधार गृह में रह रहे थे।

About The Author

1 thought on “बाल सुधार गृह से भागे 22 नाबालिग, 8 रेप के और 13 हत्या के प्रयास के आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *