इंडिया पोस्ट का नया कदम: तेज डिलीवरी के लिए दो नई सेवाएं, मनी बैक गारंटी के साथ
डाक विभाग ने छह बड़े शहरों में 24 स्पीड पोस्ट सेवा शुरू की है। इसमें अगले दिन डिलीवरी की गारंटी और देरी होने पर पैसे वापसी की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे ई-कॉमर्स के बढ़ते बाजार और डाक विभाग पर लोगों के भरोसे को और मजबूत करने वाला कदम बताया है।
इन सेवाओं के नाम ’24 स्पीड पोस्ट’, ’24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ और ’48 स्पीड पोस्ट’ रखे गए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य समय पर पहुंचने वाले जरूरी सामान की डिलीवरी को और तेज करना है।
सुरक्षा पर भी रहेगा पूरा ध्यान
इस सेवा में सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें ग्राहकों को ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरी, एसएमएस अलर्ट और एंड-टू-एंड ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। व्यापारिक ग्राहकों के लिए बाद में भुगतान, भारी मात्रा में बुकिंग के लिए मुफ्त पिकअप और केंद्रीकृत बिलिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
इन शहरों में मिलेगी सुविधा
डाक विभाग की इन सेवाओं का लाभ फिलहाल देश के छह प्रमुख शहरों में मिलेगा। पहले चरण में यह सेवाएं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध होंगी। 24 स्पीड पोस्ट सेवा के तहत अगले ही दिन यानी शिपमेंट की डिलीवरी तत्काल और समयबद्ध तरीके से की जाएगी। सबसे खास बात यह है कि डिलीवरी में देरी होने पर मनी-बैक गारंटी भी दी जाएगी।
About The Author
