रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल मामला; सीवरेज टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, शवों के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप

raipur-care-hospitals

रायपुर।राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीन मजदूरों—गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार—की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। कुछ वायरल वीडियो में शवों को कथित रूप से लापरवाही से शिफ्ट करते हुए दिखाया गया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।

सफाई के दौरान जहरीली गैस से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन द्वारा सीवरेज टैंक की सफाई के लिए तीन युवकों को बुलाया गया था। सफाई के दौरान टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीनों बेहोश होकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया।

अस्पताल प्रबंधन का बयान

अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहरा दुख जताया है। प्रबंधन के अनुसार, यह हादसा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) में मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुआ, जिसमें तीन श्रमिक शामिल थे। ये श्रमिक एक बाहरी कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी के माध्यम से तैनात थे और नियमित कार्य के तहत STP क्षेत्र में गए थे। प्रबंधन ने बताया कि घटना के दौरान श्रमिकों को गंभीर आपात स्थिति का सामना करना पड़ा, जिससे श्रमिकों की मौत हो गई। मामले की जांच जारी है और संबंधित कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी को नोटिस जारी कर आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल, घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है। साथ ही प्रबंधन ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी और सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करते हुए जांच के आधार पर पर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

You may have missed