मोहम्मद शमी सहित खेल पुरस्कारों के लिए 26 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान…देखें लिस्ट

1224

नई दिल्ली : खेल पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों के नाम का एलान कर दिया गया है। इन पुरस्कारों के लिए कुल 26 खिलाड़ियों के नाम शामिल किये गए है। इन खिलाड़ियों में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। वहीं मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से दो युवा बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी को दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने सभी के नाम ऐलान कर दिए है।

 बता दें खिलाड़ी राष्ट्रपति द्वारा जनवरी माह में सम्मानित किए जाएंगे। पुरस्कारों के लिए नौ जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जानकारी हो कि पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को उनके उस साल के प्रदर्शन के आधार पर ये पुरस्कार दिया जाता है। खेल विभाग इन खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश करती है।

Arjun Awards: अर्जुन अवॉर्ड के लिए सभी 26 नाम

 ओजस प्रवीण देवताले : तीरंदाजी

 अदिति गोपीचंद स्वामी : तीरंदाजी

शंकर एम : व्यायाम

 पारुल चौधरी : व्यायाम

 मोहम्मद हुसामुद्दीन : मुक्केबाज़ी

आर वैशाली : शतरंज

 मोहम्मद शमी : क्रिकेट

अनुष अग्रवाल : घुड़सवार

 दिव्यकृति सिंह : घुड़सवारी ड्रेसेज

 दीक्षा डागर : गोल्फ

कृष्ण बहादुर पाठक : हॉकी

 पुखरामबम सुशीला चानू : हॉकी

 पवन कुमार : कबड्डी

रितु नेगी : कबड्डी

 नसरीन : खो-खो

 पिंकी : लॉन कटोरे

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर : शूटिंग

ईशा सिंह : शूटिंग

हरिंदर पाल सिंह संधू : स्क्वाश

 अयहिका मुखर्जी : टेबल टेनिस

 सुनील कुमार : कुश्ती

 एंटीम : कुश्ती

 नाओरेम रोशिबिना देवी : वुशु

 शीतल देवी : पैरा तीरंदाजी

इलूरी अजय कुमार रेड्डी : ब्लाइंड क्रिकेट

प्राची यादव : पैरा कैनोइंग

About The Author

1,224 thoughts on “मोहम्मद शमी सहित खेल पुरस्कारों के लिए 26 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान…देखें लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *