स्व. डॉ.खूबचंद बघेल को समाज ने स्मरण किया : अपना पूरा जीवन देश व समाज कल्याण के लिए किये समर्पित
स्व. डॉ.खूबचंद बघेल को समाज ने स्मरण किया : अपना पूरा जीवन देश व समाज कल्याण के लिए किये समर्पित
भुवन वर्मा बिलासपुर 22 फ़रवरी 2022

भिलाई । छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कृषक नेता स्व. डॉ. खूबचंद बघेल जी की पुण्यतिथि पर मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल पार्क नेहरू नगर में डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दीप प्रज्वलित कर उनकी पुण्य स्मरण किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल ने अपना पूरा जीवन देश व समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। हमें उनकी आदर्शों पर चलना चाहिए।


इस अवसर पर भिलाई नगर मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष आई एस मनु, सलाहकार चंद्रकुमार वर्मा, महासचिव आत्माराम नायक, महिला इकाई की संरक्षक श्रीमती मिथिला खिचरिया,सचिव लोकेश्वर परगनिहा,श्रीमती मंजू नायक, श्रीमती अनुराधा वर्मा, श्रीमती सिम्मी वर्मा, श्रीमती कीर्ति वर्मा, डॉ. वेदवती मंडावी, तुलसी आडिल, नवल किशोर परगनिहा, छत्रपाल सिरमौर, लेखराम वर्मा, विष्णु प्रसाद बंछोर आदि उपस्थित थे।
यह जानकारी भिलाई इकाई के महासचिव आत्माराम नायक ने दी।
-आत्माराम नायक
महासचिव- मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर
About The Author


اكتشف أفضل الكازينوهات على الإنترنت لعام 2025. قارن بين المكافآت واختيارات الألعاب ومصداقية أفضل المنصات لألعاب آمنة ومجزيةآلة القمار