परंपरा से नवाचार तक, किसान ने बदली अपनी आर्थिक तस्वीर

31
WhatsApp Image 2026-04-03 at 16.46.43
बिलासपुर, 3 अप्रैल 2026/तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम बहतराई के किसान श्री हार्दिक कश्यप ने यह साबित कर दिया है कि अगर किसान नई तकनीक अपनाने का साहस करे तो कम जमीन में भी अच्छी आमदनी हासिल की जा सकती है। पहले वे पारंपरिक तरीके से बैंगन की खेती करते थे, लेकिन मृदा जनित रोगों और कीटों के कारण उनकी फसल बार-बार खराब हो जाती थी, जिससे उन्हें मेहनत के अनुसार लाभ नहीं मिल पाता था और खेती में अनिश्चितता बनी रहती थी।
    इसी दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने उन्हें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के बारे में जानकारी दी। हार्दिक कश्यप ने इस अवसर को पहचाना और ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाने का निर्णय लिया। योजना के तहत उन्हें उन्नत पौधे, खाद एवं दवाओं पर अनुदान और आधुनिक खेती की पूरी तकनीकी जानकारी दी गई। उन्होंने नई तकनीक के अनुसार खेती की शुरुआत की और धीरे-धीरे परिणाम सामने आने लगे। आज उनके खेत में बैंगन की फसल लहलहा रही है। मात्र 0.400 हेक्टेयर भूमि में उन्होंने लगभग 250 से 270 क्विंटल उत्पादन प्राप्त किया है। जहां पहले उनकी आय सीमित थी, वहीं अब वे 2.50 से 3 लाख रुपये तक की आय प्राप्त कर रहे हैं। यह बदलाव न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहा है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ा रहा है।
     किसान हार्दिक कश्यप का मानना है कि खेती में बदलाव और नई तकनीकों को अपनाना ही सफलता की कुंजी है। वे अन्य किसानों से भी अपील करते हैं कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आधुनिक खेती की ओर कदम बढ़ाएं। उनकी यह सफलता की कहानी क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है और यह संदेश दे रही है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से खेती को लाभ का सौदा बनाया जा सकता है।

About The Author

31 thoughts on “परंपरा से नवाचार तक, किसान ने बदली अपनी आर्थिक तस्वीर

  1. I’m often to blogging and i really appreciate your content. The article has actually peaks my interest. I’m going to bookmark your web site and maintain checking for brand spanking new information.

  2. This is really interesting, You’re a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I’ve shared your site in my social networks!

  3. You’re so awesome! I don’t believe I have read a single thing like that before. So great to find someone with some original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that is needed on the internet, someone with a little originality!

  4. naturally like your web site however you need to take a look at the spelling on several of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I find it very bothersome to tell the truth on the other hand I will surely come again again.

  5. 신용카드현금화는 보유한 신용카드의 남은 한도를 활용해 단기간에 현금을 확보하는 방법으로, 카드사 현금서비스나 카드론과 달리 결제형 서비스는 신용조회 없이 진행되는 것이 특징입니다. 본인명의 신용카드와 계좌만 있다면 무이자할부 옵션을 활용해 부담 없이 이용할 수 있으며, 일반적으로 카드당 600만원 한도 내에서 송금이 이루어집니다. 보다 자세한 이용 방법과 수수료 정보는 신용카드현금화에서 확인할 수 있습니다.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *