प्रकाश पर्व पर किसानों के लिए बड़ी खबर ..मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लिए : भरपूर प्रयास करने के बावजूद हम कुछ किसानों को समझा नहीं पाए – प्रधानमंत्री मोदी

0

प्रकाश पर्व पर किसानों के लिए बड़ी खबर ..मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लिए : भरपूर प्रयास करने के बावजूद हम कुछ किसानों को समझा नहीं पाए – प्रधानमंत्री मोदी

भुवन वर्मा बिलासपुर 19 नवम्बर 2021

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन: किसानों की जिद के आगे मोदी सरकार को झुकना पड़ा, 14 महीने बाद तीनों कृषि कानून वापस

दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश पर्व पर अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में बड़ा ऐलान किया उन्होंने पिछले एक साल से किसान आंदोलन की वजह बने तीनों नए कृषि कानून केंद्र सरकार ने वापस ले लिए हैं। शुक्रवार को देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने यह बड़ा ऐलान किया। अपने 18 मिनट के संबोधन में मोदी ने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को नेक नीयत के साथ लाई थी, लेकिन यह बात हम किसानों को समझा नहीं पाए।

मोदी ने कहा कि हम पूरी विनम्रता से किसानों को समझाते रहे। बातचीत भी होती रही। कानून के जिन प्रावधानों पर उन्हें ऐतराज था उन्हें सरकार बदलने को तैयार हो गई। साथियों मैं आज गुरु नानक देवजी का पवित्र पर्व है यह समय किसी को दोष देने का नहीं है।

मैं आज यह पूरे देश को यह बताने आया हूं कि हमने तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला कियाहै। इसी महीने हम इसे वापस लेने की प्रक्रिया पूरी कर देंगे।

किसानों पर केंद्रित रहा मोदी का 18बमिनट का संबोधन तीनों नए कृषि कानूनों को 17 सितंबर, 2020 को लोकसभा ने मंजूर किया था। राष्ट्रपति ने तीनों कानूनों के प्रस्ताव पर 27 सितंबर को दस्तखत किए थे। इसके बाद से ही किसान संगठनों ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया था। पिछले एक साल से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर धरना दे रहे थे। प्रकाश पर्व पर मोदी का संबोधन सुबह 9 बजे शुरू हुआ। यह कोरोना के दौर में देश के नाम उनका 11वां संदेश था। इस बार 18 मिनट का उनका पूरा जोर किसानों पर ही रहा।

मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लिए भरपूर प्रयास करने के बावजूद हम कुछ किसानों को समझा नहीं पाए। – प्रधानमंत्री मोदी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *