पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा का प्रथम परिचयात्मक वर्चुअल बैठक : शामिल हुए प्रदेश प्रभारी सहित वरिष्ठजन

0

पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा का प्रथम परिचयात्मक वर्चुअल बैठक : शामिल हुए प्रदेश प्रभारी सहित वरिष्ठजन

भुवन वर्मा बिलासपुर 10 जून 2021


कोरबा । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा का प्रथम वर्चुअल बैठक हुआ संपन्न। आज के बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रभारी लखन लाल देवांगन , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायगढ़ जिले के सह प्रभारी विकास महतो, कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ,जिला महामंत्री संतोष देवांगन , मोर्चा के प्रदेश से प्रभारी मनोज गुप्ता जी, मोर्चा के जिले से प्रभारी बलराम विश्वकर्मा , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चन्द्रा , वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ जे पी चन्द्रा के अलावा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारीगण एवं मंडल अध्यक्ष शामिल हुये। सभी वरिष्ट वक्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी एवं संगठन के द्वारा दिये जाने वाले कार्यों में मोर्चा की विशेष भागीदारी के लिए आह्वान किया। जिले में निवासरत पिछड़ा वर्ग के लोगों को पार्टी के रीति नीति से अवगत कराने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक का संचालन मोर्चा के महामंत्री झखेन्द्र देवांगन जी ने एवं आभार मोर्चा के महामंत्री दीपक जायसवाल ने किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *