मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख
हमर-देस+हमर-प्रदेस
मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर द्वारा 100 करोड रुपए मांगे जाने के आरोप से दबाव में आए महाराष्ट्र के गृह मंत्री
मुंबई के पूर्व कमिश्नर की चिट्ठी से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आने के आसार
भुवन वर्मा बिलासपुर 20 मार्च 2021
बिलासपुर। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर श्री परमबीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आने के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं। यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुंबई के पुलिस कमिश्नर द्वारा लगाए गए आरोपों से महाराष्ट्र सरकार और खुद मुख्यमंत्री काफी दबाव में आ गए हैं। और बहुत संभव है कि इस प्रकरण के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री श्री अनिल देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है।
राज्यपाल राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे को लिखी अपनी चिट्ठी में परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें परमबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि गृह मंत्री अनिल देशमुख की ओर से यह दबाव था कि उन्हें 100 करोड रुपए हर महीने चाहिए। चिट्ठी में दावा किया गया है कि 100 करोड रुपए का यह टारगेट गृह मंत्री द्वारा मुकेश अंबानी मामले तथा मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में फंसे, एएसआई सचिन वझे को, दिया गया था। उधर महाराष्ट्र के गृह मंत्री श्री अनिल देशमुख ने खुद ट्वीट करते हुए अपनी सफाई में कहा है कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने खुद को बचाने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए झूठा आरोप लगाया है।
वही परमबीर सिंह ने अपने पत्र में यह आरोप भी लगाया है कि गृह मंत्री अनिल देशमुख की ओर से दबाव था कि उन्हें 100 करोड़ रुपए हर महीने चाहिए।चिट्ठी में दावा किया गया है कि 100 करोड़ का टारगेट सचिन बजे को दिया गया था। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस टारगेट को पूरा करने के लिए मुंबई के बार पब और रेस्टोरेंट् से वसूली करने के लिए कहा गया था।
पुलिस कमिश्नर ने अपनी चिट्ठी में यह भी लिखा है कि जब सचिन वझे नै हर माह 100 करोड़ रुपए देने में असमर्थता जाहिर करते हुए कहा कि वह 40 करोड़ रुपए वसूल कर दे सकते हैं।लेकिन 100 करोड़ रुपए बहुत ज्यादा है।मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने दावा किया है कि तब 100 करोड़ का टारगेट पूरा करने के लिए अनिल देशमुख ने सचिन वझे से और दूसरे तरीके इजाद करने के लिए कहा था।
About The Author



Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.