ग्रेटर नोएडा में होंगे विश्व की सबसे ऊँची श्रीकृष्ण के दर्शन

0

ग्रेटर नोएडा में होंगे विश्व की सबसे ऊँची श्रीकृष्ण के दर्शन

भुवन वर्मा बिलासपुर 19 दिसंबर 2020

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नोएडा — यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजरते समय अब ग्रेटर नोएडा यमुना एरिया में लोगों को दुनियाँ की सबसे ऊँची 108 फीट की भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन होंगे। मंदिर के आधार को मिलाकर मूर्ति की ऊँचाई 135 फीट हो जायेगी। राजस्थान के कारीगरों द्वारा यमुना अथॉरिटी एरिया के गौड़ सिटी में गौड़ ग्रुप के तरफ से मूर्ति के साथ भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर भी बनाया जा रहा है। इसके निर्माण में तकरीबन 03 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे। मंदिर और मूर्ति का अनावरण अगले साल श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी पर करने की तैयारी की जा रही है।

जयपुर में बन रही श्रीकृष्ण की मूर्ति

क्रांक्रिट और प्लास्टर के इस्तेमाल से तैयार की जा रही इस मूर्ति में धूप और बरसात को ध्यान में रखकर वेदरप्रूफ पेंट का उपयोग किया जायेगा ताकि मूर्ति पर मौसम का कोई असर ना पड़े। बता दें कि गौड़ ग्रुप की तरफ से यमुना सिटी में टाउनशिप बसाई जा रही है। मूर्ति लगने के बाद यमुना सिटी के आस-पास लोगों को मथुरा और वृंदावन जैसे धार्मिक स्थल का अनुभव भी होगा। भगवान श्रीकृष्‍ण की यह मूर्ति राजस्थानी कला में बनायी जा रही है। इसे बनाने वाले मूर्तिकार विष्णु प्रकाश शर्मा पहले भी कई महापुरुषों और देवी-देवताओं की मूर्ति बना चुके हैं। विष्णु प्रकाश शर्मा ने ही सीतामढ़ी (बिहार) रेल्वे स्टेशन पर लगी मांँ जानकी उद्भव झांँकी की मूर्ति बनायी थी। बता दें कि इन दिनों यमुना एक्सप्रेस वे अपने विस्तार को लेकर काफी चर्चे में हैं। जेवर एयरपोर्ट, मेट्रो और फिल्म सिटी जैसे अन्य कई बड़ी परियोजनाओं को लेकर क्षेत्र में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ी है। गौड़ यमुना सिटी टाउनशिप जिसका 250 एकड़ में निर्माण किया जा रहा है और वहांँ लोग रहना भी शुरू कर चुके हैं। जल्द ही आने वाले वक़्त में वहां 10 हजार से ज्यादा परिवार रहना शुरू कर देंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *