भारतीय मूल के अनिल सोनी डब्ल्यूएचओ फाउंडेंशन के सीईओ नियुक्त
भारतीय मूल के अनिल सोनी डब्ल्यूएचओ फाउंडेंशन के सीईओ नियुक्त
भुवन वर्मा बिलासपुर 8 दिसंबर 2020
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
न्यूयॉर्क (अमेरिका) – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनियाँ के जाने माने स्वास्थ्य विशेषज्ञ भारतीय मूल के अनिल सोनी को डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है। यह फाउंडेशन दुनियाँ भर में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को हल करने के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर काम करेगा। वैश्विक स्वास्थ्य विशेषज्ञ अनिल सोनी अगले वर्ष पहली जनवरी से इस संगठन के पहले मुख्य कार्यपालक अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे। इस दौरान उनका मुख्य फोकस दुनियाँ में स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीक का प्रयोग और उनका आम लोगों पर फायदा पहुँचाने पर रहेगा।विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना संकट के बीच मई 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन फाउंडेंशन की शुरूआत की थी ,भारतीय मूल के अनिल सोनी इस फाउंडेंशन के पहले सीईओ हैं। डब्ल्यूएचओ फाउंडेंशन में आने से पहले अनिल सोनी हेल्थकेयर कंपनी वियाट्रीज थे , वहाँ वे ग्लोबल इंफेक्शन डिजीज के प्रमुख थे। वे वर्ष 2005 से वर्ष 2010 तक क्लिंटन हेल्थ एक्सेस में भी काम कर चुके हैं। इनके अलावा बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेंशन के हेल्थ डिपार्टमेंट में भी उन्होंने कार्यभार सम्हाला। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक अदानोम घेब्रेयेसिस ने श्री सोनी को वैश्विक स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रमाणित अनुसंधाता बताया है, जिसने एच.आई.वी./एड्स और अन्य संचारी रोगों से पीड़ित समुदायों की सेवा में दो दशक से अधिक समय बिताया है। डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन ने कहा है कि अपनी नई भूमिका में सोनी विश्व स्वास्थ्य संगठन के सबके लिये स्वस्थ जीवन और खुशहाली के लक्ष्य प्राप्त करने में फाउंडेशन के कार्यों को आगे बढ़ायेंगे।
About The Author



Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.