तिल्दा नेवरा हिन्दू राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ की स्थापना: रास्ट्रीय सयुक्त सचिव नरेंद्र शर्मा

0

तिल्दा नेवरा हिन्दू राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ की स्थापना: रास्ट्रीय सयुक्त सचिव नरेंद्र शर्मा

भुवन वर्मा बिलासपुर 6 सितम्बर 2020

तिल्दा नेवरा । हिन्दू राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ की स्थापना हुई है। हिंदुत्व में सक्रिय होने के नाते रास्ट्रीय सयुक्त सचिव नरेंद्र शर्मा व छत्तीसग ढ़ प्रदेश अध्य्क्ष भवनेश्वर साहू को राष्ट्रीय सचिव पंडित शारदा प्रसाद तिवारी तिवारी द्वारा मनोनीत किया गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एस राठौर महासचिव डॉ डी पी सिंह

की सहमति से की गई है

साथ ही महासचिव प्रदेश के राजेन्द्र कुमार पांडये हेम सिंह चौहान प्रदेश उपाद्यक्स मनोनीत किये गये व बेमेतरा जिला अध्य्क्ष अर्चना शर्मा की भी न्युक्ति की है प्रदेश के पदाधिकारियों ने बताया कि
धर्म निरपेक्षता की आड़ में विभिन्न गैर हिन्दू धर्माबलम्बियों के द्वारा हिन्दू राष्ट्र की अस्मिता को क्षति पहुंचाने का कार्य सरेआम किया जा रहा है। वोट बैंक की राजनीति,तुष्टिकरण,क्षेत्रवाद,भाषावाद, धर्मान्तरण, जेहाद जैसी कुचेष्टाओं के माध्यम से हिन्दू राष्ट्र को क्षति पहुंचाने का कार्य खुलेआम किया जा रहा।

हिन्दू बहुसंख्यक होने के बावजूद भी यह हिन्दू राष्ट्र नहीं माना जा सकता है।विभिन्न धर्माबलम्बियों के लोग अपनी गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र की अस्मिता,हिन्दू संस्कृति, हिन्दू देवी देवताओं का,हमारी परम्पराओ का मजाक उड़ाया जा रहा। इन सब देश विरोधी गतिविधियों के कारण ऐसा लगता है कि भारत कभी हिन्दू राष्ट्र नही बन पाएगा।

प्राचीन काल मे भारत विश्व गुरु कहलाता था।कालान्तर में विदेशी आक्रांताओं के आक्रमण के कारण हिन्दू धर्म और अक्षुण्य संस्कृति को नष्ट करने का कार्य प्रारम्भ किया।हिन्दू मानबिंदु, हमारे प्रतिमान,हमारे मंदिरों को तोड़कर अन्य धर्माबलम्बियों के पूजाघर में तब्दील किया जाकर हिन्दू राष्ट्र का मानमर्दन किया गया। हिन्दू एक सोए हुए शेर के समान है, जिस दिन जागृत हुआ वह दिन दूर नही होगा जब हमारा देश विश्व गुरु के पद पर पुनः स्थापित होगा। आज देश में हिन्दू चेतना की आवश्यकता है। प्रत्येक हिन्दू अपने आप को हिन्दू माने, अपनी संस्कृति के प्रति गौरव का भान करे।देश के अंदर चल रहे विभिन्न असामाजिक, अनैतिककार्य, अस्मिता को क्षति पहुंचाने का कार्य,लव जिहाद,धर्मान्तरण जैसे राष्ट्रघाती तत्वों के विरुद्ध समस्त हिन्दू जगत को जागृत होकर स्व हित, समाज हित,राष्ट्र हित में कार्य करना होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *