खुशबू ने गो सेवा से की अपने जन्मदिन की शुरुआत

145

भुवन वर्मा बिलासपुर 11 अगस्त 2020

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

भिलाई — आज श्रीकृष्णजन्माष्टमी के साथ साथ रिसाली भिलाई निवासी गोसेविका खुशबू चौबे का जन्मदिवस भी है। जिसने अपने दिन की शुरुआत आज गोसेवा से करके समाज को गौ सेवा का अद्भुत संदेश दिया है। उसके संदेश से लोगों में नया ऊर्जा का संचार हो रहा है। वैसे तो प्रतिदिन ही गौ सेवा करती हैं , रोज सुबह गौमाता उनके घर के सामने पहुँचती है जिनका रोटी या अन्य खाद्य पदार्थ से सेवा की जाती है। लेकिन आज अपने 29 वें जन्मदिन की शुरुआत उन्होंने गौसेवा , पूजा , अर्चना के साथ गोवंश को चना गुड़ खिलाकर किया। गो सेवा के संबंध में खुशबू ने अरविन्द तिवारी को बताया कि गाय तो भगवानों के भी भगवान हैं और विश्व की माता है। भारत की जिस शस्य श्यामला धरती पर भगवान श्रीकृष्ण ने गौ सेवा की ऐसी पुण्यसलिला धरती पर गौ हत्या होना हमारे लिये बड़े दुर्भाग्य की बात है। गौ माता का आध्यात्मिक , वैज्ञानिक एवं कृषि उपयोगितायें शास्त्रों में भरे पड़े हैं इसलिये गोवंश की सेवा , रक्षा अतिआवश्यक है। जन्माष्टमी की अष्ठमी तिथि गौमाता से जुड़ी है और इस दिन गौमाता के सम्मान और प्रतिष्ठा हेतु भगवान श्रीकृष्ण प्रकट हुये। इसलिये यह हम हम सबके लिये जन्माष्टमी मनाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि भारतभूमि पर गोवंशों का रक्त ना गिरे और भारत मे गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान मिलकर गोवंश हत्या मुक्त भारत बने।

About The Author

145 thoughts on “खुशबू ने गो सेवा से की अपने जन्मदिन की शुरुआत

  1. Congratulations on your incredible gift for writing! Your article is an engaging and enlightening read. Wishing you a New Year full of achievements and happiness!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *