सोने में कम मेकिंग चार्ज का खेलः मिलावट के जाल से सावधान रहें उपभोक्ता

jewellery-hallmarking-service-gold-hallmark-services

बिलासपुर ।शहर के प्रतिष्ठित संस्थान शाह जेठालाल जाघवजी ज्वेलर्स द्वारा जारी महत्वपूर्ण जनहित सूचना के अनुसार वर्तमान में सराफा बाजार में सोने के आभूषणों पर 3% से 5% जैसे बेहद कम मेकिंग चार्ज के नाम पर ग्राहकों को भ्रमित किए जाने का मामला सामने आया है। कम मेकिंग चार्ज की आड़ में जेवरों में कम शुद्धता या रेनियम पाउडर जैसी धातुओं की मिलावट कर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक कम मेकिंग चार्ज केवल ग्राहकों को लुभाने का तरीका है। विदित हो कि ऐसी मिलावट से आभूषण हल्के हो जाते हैं और समय के साथ काले पड़ने या टूटने लगते हैं। इसलिए ग्राहकों से आग्रह है थोड़े से पैसों की बचत के लालच में न पड़ें और हमेशा 916/22KT,833/20KT, 750/18KT,583/14KT या 995/24KT शुद्धता वाले BIS हॉलमार्क जेवर ही खरीदें। संस्थान ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे हमेशा पंजीकृत व विश्वसनीय शोरूम से ही खरीदारी करें तथा वैध बिल और मेकिंग चार्ज की रसीद अवश्य लें। नवरात्रि और धनतेरस के अवसर पर हमारे संस्थान में आभूषणों की प्रारंभ हो चुका है जहां पुराने सोने की वापसी पर 0% भी कटौती नहीं है। वही त्योहार पर न्यूनतम जमा राशि पर भी आभूषण बुकिंग सुविधा उपलब्ध है. जनहित संदेश शाह जेठालाल जाघव जी ज्वेलर्स सिम्स के पास सदर बाजार द्वारा जारी किया गया है।

About The Author

You may have missed